Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: LOCKDOWN : कोरोना की वापसी… देश में मचा हड़कंप… राज्य में बढ़ा लॉकडाउन… फिर से बंद हुए स्कूल-कॉलेज और कोचिंग…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेशमहाराष्ट्र

LOCKDOWN : कोरोना की वापसी… देश में मचा हड़कंप… राज्य में बढ़ा लॉकडाउन… फिर से बंद हुए स्कूल-कॉलेज और कोचिंग…

Poonam Shukla
Last updated: 2021/03/01 at 11:10 AM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

नागपुर। कोरोना की बढ़ी रफ्तार से देश भर में हड़कंप है। पिछले 24 घंटे में 17 हजार नये केस आये हैं, तो वहीं मौत का आंकड़ा भी 100 से ज्यादा का रहा है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है, वहीं कई अन्य राज्यों में भी संक्रमण बढ़ा है। इधर कोरोना के बढ़े मामले को देखते हुए महाराष्ट्र में नागपुर समेत विदर्भ के 5 जिलों में दो दिनों का वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है।

Contents
पुणे में स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग में लगा ताला लातूर जिले में हुई जनता कर्फ्यू की घोषणा
ये जिले हैं अमरावती, वुलढाना, यवतमाल, वासिम , अकोला, विदर्भ के इन जिलों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषित किया गया है. जिला प्रशासन ने बाजार की सभी दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट और सभी सरकारी दफ्तर दो दिनों तक बंद रहेंगे। प्रशासन ने सिर्फ अत्यावश्यक सामानों की दुकानों को खुले रखने की इजाजत दी है। मतलब दूध, सब्जी, पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। शहर के सभी शापिंग मॉल को भी बंद रहने के आदेश दिये गए हैं ताकि लोगों की भीड़ को इकट्ठा होने से रोका जा सके।
शहर के लोगों को बेवजह घर से बाहर न आने के लिए भी आवाहन किया गया है। अगर कोई घर से बाहर आता है तो उसे सही वजह बतानी पड़ सकती है। नागपुर में आज लॉकडाउन के दौरान नागपुर के महापौर दयाशंकर तिवारी शहर का दौरा करते नजर आए और लोगों को सुरक्षित रहने और कोरोना के प्रभाव को रोकने के लिये दो दिन के इस लॉकडाउन में लोगों को घर में रहने की अपील की। हम आपको बता दें कि विदर्भ में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है अमरावती। 5 दिनों के अंदर इस जिले में 4061 नए कोरोना के मरीज पाये गये हैं और 32 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, बीते शुक्रवार को नागपुर में कोरोना के 1074 कोरोना के मरीज पाए गए हैं।

पुणे में स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग में लगा ताला 

अब इसके बाद पुणे में भी स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों को 14 मार्च तक बंद रखने के आदेश दे दिए गए हैं। पुणे के मेयर मुरलीधर मोयोर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि 14 मार्च तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे तो वहीं शहर में 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच नाइट कर्फ्यू भी लागू रहेगा, इस दौरान केलव आवश्यक सेवाओं के लिए लोगों को छूट मिलेगी. मेयर मुरलीधर ने बताया कि पुणे शहर में लगाए गए प्रतिबंधों को पहले 14 मार्च तक बढ़ाया गया था।

लातूर जिले में हुई जनता कर्फ्यू की घोषणा

महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के लातूर जिले में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनता कर्फ्यू की घोषणा की गयी है।  फिलहाल महाराष्ट्र के 32 जिलों में से ज्यादातर जिलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। मुंबई में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की थी कि लोग भीड़ करने से बचे, मास्क लगाएं, कोरोना से सुरक्षित रहने के सभी उपाय करें। वर्ना कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो फिर लॉकडाउन के लिये भी तैयार रहें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पत्नी को संतान सुख का झांसा देकर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म का प्रयास…पति ने दिनदहाड़े तलवार से कर ही हत्या
Next Article HEALTH : आमजन का टीकाकरण आज से… सरकारी जगहों पर मुफ्त… तो निजी अस्पतालों में… देने होंगे 250 रुपए
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BOB Personal Loan : मात्र 5 मिनट में मिलेगा 50 हजार से 5 लाख का तक का लोन, बस आधार कार्ड की जरूरत, जानिए पूरी डिटेल्स 
देश June 7, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं?" वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं? वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
Grand News Video June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?