Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : बजट कटौती प्रस्ताव पर… समय को लेकर हुआ हंगामा… फिर विपक्ष विहीन हो गया सदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsछत्तीसगढ़रायपुरविधानसभा

BREAKING : बजट कटौती प्रस्ताव पर… समय को लेकर हुआ हंगामा… फिर विपक्ष विहीन हो गया सदन

Desk
Last updated: 2021/03/04 at 1:55 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज सदन की कार्यवाही के दौरान समय के पालन को लेकर हंगामा मचा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सदस्यों से आग्रह किया कि वे समय का पालन करें ताकि दूसरे सदस्यों को भी अपनी बात कहने का मौका मिले।

दरअसल आज गृह विभाग के मामलों पर जब चर्चा शुरू हुई तो भाजपा की ओर से सबसे पहले विधायक शिवरतन शर्मा ने कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया लेकिन वे 33 मिनट तक बोलते रहे। जबकि विधानसभा अध्यक्ष महंत ने साफ किया कि मैंने आधे घंटे का समय भाजपा के 6 विधायकों के लिए तय किया था, लेकिन अकेले शर्मा जी ही आधे घंटे तक बोलते रहे।

- Advertisement -
Ad image

इस पर शर्मा ने कहा कि मैं पहला वक्ता हूँ इसलिए समय लग रहा है। महंत ने पुनः आपत्ति की, उन्होंने कहा कि फिर भी हम सबको समय का पालन करना होगा। आप सभी विद्वान हैं और अपनी बात प्रमुख से रखते हैं अगर एक एक सदस्य आधे आधे घंटे बोलेगा तो सदन कैसे चलेगा। इसके बाद शिवरतन शर्मा के साथ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर भी खड़े हो गए और सदन की व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आप हमारे संरक्षक हैं और हमें आपको समय देना चाहिए।

इस पर महंत ने कहा कि मैंने समय दिया था लेकिन समय का पालन करने की जिम्मेदारी सदस्यों की है। इसके बाद शिवरतन शर्मा नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि ठीक है तब विपक्ष की तरफ से कोई भी नहीं बोलेगा। मैंने 30 मिनट तक बोल दिया है।

इसके बाद भाजपा की ओर से कोई भी बोलने के लिए खड़ा नही हुआ। महंत ने थोड़ी देर इंतजार किया और उसके बाद उन्होंने मोहन मरकाम को बोलने की व्यवस्था दी जब मोहन मरकाम बोलने के लिए खड़े हुए तो भाजपा के सभी विधायक सदन छोड़कर बाहर निकल गए। मंत्री शिव डहरिया ने उन्हें टोका कि आप अध्यक्ष जी को भी नही सुनना चाहते..?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article POLITICS : स्वाति को भाजपा ने दिया… सोशल मीडिया का प्रभार… नई जवाबदारी के साथ नई चुनौतियां
Next Article CG : पुलिस आरक्षक भर्ती का परिणाम जारी, प्रदेश में पहली बार थर्ड जेंडर का हुआ चयन
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Hareli Tihar 2025: छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार ‘हरेली तिहार’ क्यों है खास? जानें परंपराएं, पूजा विधि और पारंपरिक व्यंजन
Grand News आलेख छत्तीसगढ़ धर्म रायपुर रोचक खबरें July 24, 2025
ब्रेकिंग न्यूज:राजिम क्षेत्र में दो दंतेल हाथियों की आमद, वन विभाग अलर्ट मोड पर
Grand News July 24, 2025
CG NEWS: राजिम में दहशत का पर्याय बने दो दंतेल हाथी, फिंगेश्वर के 25 गांवों में हाई अलर्ट………..
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम July 24, 2025
CG NEWS: ब्राह्मण समाज के युवाओं ने मनाया चंद्रशेखर “आजाद” की जयंती
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?