Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : राजधानी में ED की बड़ी कार्रवाई… शराब कारोबारी की संपत्ति कुर्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

BIG NEWS : राजधानी में ED की बड़ी कार्रवाई… शराब कारोबारी की संपत्ति कुर्क

Desk
Last updated: 2021/03/06 at 8:28 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में एक बड़ी कार्यवाही की है। बैंक फ्राड मामले में गिरफ्तार सुभाष शर्मा से जुड़ी 31.83 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। यह कार्यवाही मनी लांड्रिंग के मामले में हुई है। इससे पहले ED ने शर्मा से जुड़ी करीब 7 करोड़ 85 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को अटैच किया था।

ED के अधिकारियों ने बताया, सुभाष शर्मा ने बड़े पैमाने पर फर्जी तरीके से ऋण लिया। बाद में इस कर्ज को अपनी अलग-अलग कंपनियों में हस्तांतरित कर दिया। जांच में सामने आया कि सुभाष शर्मा ने 29.65 करोड़ रुपए की ऋण राशि विभिन्न कंपनियों के जरिये मेसर्स छत्तीसगढ़ स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के फेरो एलॉयस यूनिट के संयंत्र और मशीनरी में निवेश किये। इस राशि के बराबर के शेयर सुभाष शर्मा की तीन शैल कंपनियों के नाम पर जारी कर दिये गये। सुभाष शर्मा ने इन शैल कंपनियों का उपयोग बैंक से मिली ऋण राशि को डाइवर्ट करने के लिए किया।

- Advertisement -
Ad image

ED ने 29.65 करोड़ रुपये मूल्य की मेसर्स छत्तीसगढ़ स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के फेरो एलॉयस यूनिट के संयंत्र और मशीनरी को कुर्क किया है। इसके अलावा रायपुर के पुरैना गांव में स्थित 2 करोड़ 18 लाख रुपये मूल्य की जमीन को भी कुर्क किया गया है। यह सुभाष शर्मा की शैल कंपनी मेसर्स सौम्य प्रकाशन लिमिटेड के नाम पर है। अधिकारियों ने बताया, मामले में अभी जांच जारी है। बैंकों की शिकायत पर CBI भी इस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

38.50 करोड़ का लोन

- Advertisement -

अधिकारियों ने बताया, सुभाष शर्मा ने होटल सफायर इन, गुडलक पेट्रोलियम कंपनी और मेसर्स विदित ट्रेडिंग कंपनी के लिए 38.50 करोड़ का कर्ज लिया था। यह रकम एक्सिस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक रायपुर से ली गई थी। इनकी किश्तें अदा नहीं हुई उसके बाद बैंकों ने इस खाते को फ्रॉड घोषित कर दिया।

2018 में  गिरफ्तारी

सुभाष शर्मा के खिलाफ रायपुर के गोल बाजार और सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज थे। 2015 में विक्रम राणा नामके व्यक्ति ने गोल बाजार थाने में शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उसके मुताबिक सुभाष शर्मा ने राणा की जमीन बंधक रखकर पंजाब नेशनल बैंक से करीब 16.50 करोड़ का कर्ज लिया था। किश्ते अदा नहीं होने पर बैंक ने राणा को नोटिस भेजा। उसके बाद इस फ्राड की जानकारी हुई। इस मामले में गोल बाजार पुलिस ने अप्रेल 2018 में उसे गिरफ्तार किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल HOROSCOPE : कर्क वालों के लिए अनुकूल दिन…मीन की पूरी होंगी उम्मीदें…पढ़ें राशिफल
Next Article MISTRY : जिस स्कोर्पियो में मिला… अम्बानी को धमकी भरा खत… अब मिली मालिक की लाश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : स्कूल बंद करने के फरमान से पालकों में नाराजगी
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 14, 2025
CG BREAKING : नए मरीन ड्राइव निर्माण के लिए तोड़फोड़ शुरू, घर बचाने महिलाओं ने किया जमकर विरोश, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई गिरफ्तार 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 14, 2025
CG NEWS : किसानों से फसल बीमा राशि का कमीशन मांगने वाला पटवारी हटाया गया, आक्रोशित ग्रामीणों ने की निलंबित करने की मांग 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 14, 2025
Suicide News: “पखांजूर में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, तीन मासूमों की मौत”
Grand News छत्तीसगढ़ June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?