Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : मीन राशि वालों को…निवेश से लाभ…पढ़ें आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : मीन राशि वालों को…निवेश से लाभ…पढ़ें आज का राशिफल

Desk
Last updated: 2021/03/08 at 7:17 AM
Desk
Share
5 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 8 मार्च 2021

- Advertisement -

मेष : आज का दिन आपका पूरे परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने का होगा, जिससे आपका यश भी बढ़ेगा। दिन आज आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके सामने आज ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी होंगी। आपको यह सोचना होगा कि किसको पहले पूरा करें और किसको बाद में। इसलिए आज आप थोड़ा मानसिक तनाव महसूस करेंगे। आपके पारिवारिक बिजनेस को आज एक नई जान मिलेगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ : आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसमे आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, इसलिए सोच समझकर ही कार्य करें। आज आप अपना दिन का काम जल्दी खत्म करके शाम का कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने की सोचेंगे।

- Advertisement -

मिथुन : आज का दिन आपको बौद्धिक व व्यवसाय क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप का मनोबल और बढ़ेगा। परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य की थोड़ी चिंता हो सकती है।

- Advertisement -

कर्क : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। संतान के विवाह में जो अडचने खड़ी थी, वह आज समाप्त होगी, जिससे आप अपने मन में सुकून का भाव महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए अपने गुरुजनों का सहारा लेना पड़ेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

सिंह : आज आपकी नौकरी व आप के कार्यकाल में कुछ विरोधी फिर से सर उठा सकते हैं। आपको ध्यान देना होगा। आपको उनके षड्यंत्रो में नहीं पड़ना है, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। पारिवारिक रिश्तो में बहुत लंबे समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त होगी।

कन्या : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपने कार्यकाल व व्यवसाय में आज  आप अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे, इसलिए वह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, जिससे मन में हर्ष की भावना रहेगी।

तुला : आज का दिन आपका अधिक मेहनत व भागदौड़ का रहेगा। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा, जिससे  आपको मानसिक तनाव हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ व पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप अपनी बात आज दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे, तो आने वाले दिनों में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे।

धनु : आज आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसका आपको भरपूर ध्यान देना होगा। मित्रों से धन लाभ होने के भरपूर योग बन रहे हैं। घर में धन-धान्य में वृद्धि होगी। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किस मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर : आज आपको कुछ वृद्धजनों का साथ मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। उच्च अधिकारियों की कृपा से आपका भूमि व जमीन जायदाद से संबंधित मामला आज समाप्त होगा, लेकिन आपको अपने कार्यकाल में अपने रुके हुए कार्यों को समय से पूर्ण करना होगा, नहीं तो वह आपकी मुश्किल बढा सकते हैं।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से आप के कार्यकाल में आपको उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। भाई बंधुओं से मतभेद और क्रोध हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें और अपनी वाणी पर संयम रखें। आज आपको कहीं से कमाया हुआ धन मिलने के भरपुर  योग बन रहे हैं।

मीन : यदि आप अपने व्यवसाय में और अधिक धन लगाने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आने वाले समय में अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। आज पूरे दिन आपको आए के नए नए स्त्रोत सामने आएंगे। विरोधियों से सावधान रहना होगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हो, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article लॉकडाउन ब्रेकिंग : कोरोना की रफ्तार हुई काफी तेज… 11 मार्च से 4 अप्रैल तक वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा… जानिए क्या-क्या रहेगा बंद…
Next Article BREAKING : राजधानी में फिर चाकूबाजी… तीन बदमाशों ने राहगीर को किया घायल…फिर लूटकर फरार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: 57 हजार शिक्षकों की आखिर भर्ती सरकार क्यों नहीं की,डी एड, बी एड संघ ने बोला हल्ला
Grand News छत्तीसगढ़ May 23, 2025
CG NEWS : 1 जून से रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 18 ट्रेनें रद्द, 2 का मार्ग बदला 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS : अवैध कार्यों के लिए बैंक खाता बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ो के लेनदेन का हुआ खुलासा
Grand News May 23, 2025
CG NEWS: 24 लीटर कच्ची शराब और 21.14 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक ट्रक भी जब्त
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?