Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : भाजपा के स्थगन प्रस्ताव पर… विस अध्यक्ष और सदस्यों के बीच टकराव… विपक्ष ने किया कार्यवाही का बहिष्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking NewsBUDGETछत्तीसगढ़रायपुरविधानसभा

BREAKING : भाजपा के स्थगन प्रस्ताव पर… विस अध्यक्ष और सदस्यों के बीच टकराव… विपक्ष ने किया कार्यवाही का बहिष्कार

Desk
Last updated: 2021/03/08 at 12:54 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के तीसरे सप्ताह का आज पहला दिन है। प्रश्नकाल के तत्काल बाद शून्यकाल में भाजपा ने स्थगन प्रस्ताव लाया और आसंदी से सदन की कार्यवाही को स्थगित करते हुए चर्चा की मांग रखी। विस अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने स्थगन प्रस्ताव के लिए भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल को अपनी बात रखने का अवसर दिया। इसके बाद शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर ने बात रखना चाहा, लेकिन विस अध्यक्ष ने जनता कांग्रेस के सदस्य धरमजीत सिंह का नाम पुकारा, जबकि उनका विषय अलग था। इस बात को लेकर सदन में अव्यवस्था की बात को लेकर भाजपा सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और दिनभर के लिए सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।

- Advertisement -

दरअसल, भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने पाटन ब्लाॅक के खुड़मुड़ा और बठेना में हुई मौतों को लेकर सुरक्षा के संबंध में स्थगन प्रस्ताव लाया था। पूरा विपक्ष इस मामले को लेकर सदन में चर्चा कराना चाहता था, लेकिन भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल के बाद विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. महंत ने दूसरे सदस्यों को बात रखने की अनुमति प्रदान नहीं की। वहीं उन्होंने दूसरे मसले पर स्थगन लेकर आए जनता कांग्रेस के सदस्य धरमजीत सिंह का नाम पुकारते हुए भाजपा के स्थगन प्रस्ताव को नजरअंदाज कर दिया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस बात को लेकर भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल सदन में बिफर पड़े और उन्होंने सदन की परंपरा और मर्यादा को भंग करने की बात कह दी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. महंत भी बरस पड़े और उन्होंने भाजपा सदस्य अग्रवाल को सदन की परंपरा ना समझाए जाने की बात कही। इस बात से नाराज होकर विपक्ष के सभी सदस्यों ने पहले तो सदन में हंगामा किया, उसके बाद कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सेटेलाईट शाखा के अभिकर्ता मनीष सोनी को बैंक सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान
Next Article बेमेतरा पुलिस की कार्यवाही – युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ़्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने स्थापित होगा भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने लगाया बादाम का पौधा.
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने लगाए 2000 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Grand News June 5, 2025
CG NEWS: HSRP नंबर प्लेट लगाने के लिए रायगढ़ जिले में विशेष शिविर, अब तक 20 हजार वाहनों में लग चुकी है प्लेट
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?