Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इस बार ईद में दिल मिलेंगे पर गले नहीं… कोरोना ने कर दिया लोगो को खौफ…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
धर्म

इस बार ईद में दिल मिलेंगे पर गले नहीं… कोरोना ने कर दिया लोगो को खौफ…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/05/25 at 5:40 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

Happy Eid-ul-Fitr 2020: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खौफ ने मुस्लिम भाइयों की मीठी ईद को भी फीका कर दिया है। लोग घर पर, घर की छतों पर नमाज पढ़कर ईद मना रहे हैं। इस दौरान न तो कोई गले मिल रहा है और न ही उस जिंदादिली से बधाई दे रहा है, जैसे पहले होता था।

मुस्लिम परिवारों की माने तो यह ईद देश की पहली ऐसी ईद होगी, जिस पर लोग मस्जिदों में नमाज नहीं पढ़ेंगे, ना किसी के घर जाएंगे, ना गले मिलेंगे और ना ही किसी से हाथ मिलाएंगे। वहीं, आजाद भारत के इतिहास में यह पहला मौका है जब ईद के रोज दिल्ली की जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदें बंद हैं। इसी के साथ लोग सुबह 7 बजे से घरों में ही रहकर ईद की नमाज अदा कर रहे हैं। बता दें कि ईद की नमाज पढ़ने का समय सुबह 7 बजे से शुरू हो कर 11.15 बजे तक है। इस बीच कुछ लोग घरों से बाहर भी निकले हैं, लेकिन फीजिकल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रख रहे हैं। उधर, नियमों के उल्लंघन के मामले भी सामने आए हैं।

- Advertisement -
Ad image

ऐसा पहली बार है, जब लोग ईद की खुशियों में मस्जिदों को शामिल नहीं कर पाएंगे। इस पाक मौके पर मस्जिदों में रौनक देखते ही बनती थी। नए नए कपड़ों में बच्चों की मस्ती माहौल को खुशनुमा बनाती थी। इस बार ईद की नमाज घर पर पढ़नी है।

- Advertisement -

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि ईद का नमाज पढ़ने का समय सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11.15 तक है। इसके बीच में लोग घरों में ही अपनी सहूलियत के अनुसार नमाज पढ़े। घर की नमाज में 4 रकात नफील नमाज पढ़ लें। नमाज में उन्होंने देश को इस बीमारी से निजात मिलने की दुआ करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि इसके पहले स्नान कर लोग खजूर, सेवई या किसी अन्य मीठे व्यंजन से मुंह मीठा कर लें। नमाज के बाद फिर लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दें। शाही इमाम ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों से गले नहीं मिले, न हाथ मिलाएं। अपने दस्तरखाने में भी किसी को न बुलाएं।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रिजेक्ट होने के बाद करण जोहर ने कभी शादी…..करण ने किया था ट्विंकल से प्यार का इज़हार….
Next Article अब तक की 10 बड़ी खबरे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने गोदाम का निरीक्षण कर भंडारण व्यवस्था पर जताई संतोष, वृक्षारोपण कर दिया हरियाली का संदेश
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 19, 2025
CG CRIME : बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश: चार युवक और तीन नाबालिग गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद
CG CRIME : बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश: चार युवक और तीन नाबालिग गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 19, 2025
Government Loan Schemes: इन सरकारी योजनाओं से बिना ब्याज के ले लोन, जानें कैसे उठाएं लाभ! 
Government Loan Schemes : इन सरकारी योजनाओं से बिना ब्याज के ले लोन, जानें कैसे उठाएं लाभ! 
Business June 19, 2025
CG NEWS: स्वास्थ्य तंत्र की चूक या सुनियोजित साजिश? तौलियों में लिपटी मौत की कहानी,, Grand न्यूज़ ने खोली अस्पतालों की पोल,,
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?