Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: क्या राहुल चाहते थे ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाना ? जानिए क्या है पूरा मामला…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़Grand Newsदेश

क्या राहुल चाहते थे ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाना ? जानिए क्या है पूरा मामला…

GrandNews
Last updated: 2021/03/08 at 8:29 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली।  कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अगर कांग्रेस में रहते तो मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन भाजपा में वह पीछे बैठने वाले (बैकबेंचर) बनकर रह गए हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी की युवा शाखा को कांग्रेस संगठन की अहमियत के बारे में बताते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘अगर वह (ज्योतिरादित्य सिंधिया) कांग्रेस में रुक गए होते तो वह मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन भाजपा में वह बैकबेंचर बन गए हैं।

सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का विकल्प था। मैंने उनसे कहा था- आप एक दिन मुख्यमंत्री बनोगे, लेकिन उन्होंने दूसरा ही रास्ता चुना।’राहुल ने आगे कहा, ‘आप लिख लीजिए, वहां वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उसके लिए उन्हें यहां वापस आना होगा।’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने युवा पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचार से लड़ें और किसी से कतई न डरें।याद दिला दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले साल मार्च में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि सिंधिया कांग्रेस पार्टी में अपने स्थान को लेकर अहसज और असंतुष्ट थे और पिछले साल 9 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सदस्यता ग्रहण की थी। सिंधिया की गिनती कद्दावर नेताओं में होती थी और क़रीब 18 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी में रहे। सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ने के पीछे की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि कमल नाथ सरकार की तरफ से किसानों और युवाओं को किये वादे पूरा न करना पार्टी छोड़ने का एक कारण है।

तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं करने से सिंधिया काफी निराश थे। मप्र विधानसभा चुनाव के समय राहुल गांधी ने घोषणा की थी कि राज्य में सरकार बनने के 10 दिनों के अंदर सभी किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे और बेरोजगार युवाओं को भत्ता मिलेगा। लेकिन कमलनाथ सरकार में ऐसा हुआ नहीं। इससे नाराज होकर ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ विधायकों के साथ पार्टी से अलग हो गए । कांग्रेस से विधायकों के अलग होने से सरकार अल्पमत में आ गई थी। कुछ ही दिनों में कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मप्र में सरकार बनाई।

TAGGED: CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन को किया संबोधित… कहा – महिलाओं को परिवारों में भी समानता का मिले अधिकार…
Next Article कोलकता में स्ट्रैंड रोड बिल्डिंग में आग लगी, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BREAKING : कांग्रेस ने इन पांच राज्यों में की अध्यक्षों की नियुक्ति
BREAKING : कांग्रेस ने इन पांच राज्यों में की अध्यक्षों की नियुक्ति
Breaking News NATIONAL देश June 26, 2025
CG NEWS : सिम्स की लापरवाही से मरीज परेशान, गंदे खून सने चादरों पर इलाज कराने को मजबूर
CG NEWS : सिम्स की लापरवाही से मरीज परेशान, गंदे खून सने चादरों पर इलाज कराने को मजबूर
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 26, 2025
CG CRIME NEWS : भाई ने लात-घूसों से बहन को जमकर पीटा, फिर कुल्हाड़ी से वार कर ले ली जान, मां पर भी किया हमला, गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा 
Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा 
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?