Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : सिंह राशि वाले के…प्रताप में होगी वृद्धि…पढ़ें शेष राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : सिंह राशि वाले के…प्रताप में होगी वृद्धि…पढ़ें शेष राशिफल

Desk
Last updated: 2021/03/09 at 7:51 AM
Desk
Share
6 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 09 मार्च, 2021

मेष : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बन रहे हैं,समझदारी से आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में किसी सहयोगी या किसी रिश्तेदार के कारण मानसिक तनाव मिल सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम रहेगी।

- Advertisement -
Ad image

वृषभ : अचानक पारिवारिक खर्च बढ़ जाने से मानसिक दवाब बढ़ सकता है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे और भाइयों की सहयोग से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। राजनीतिक सहयोग मिलेगा और अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अच्छे संबंध रखें और वाणी पर संयम रखें अन्यथा आपका कार्य प्रभावित हो सकता है।

- Advertisement -

मिथुन : जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। व्यापारिक योजनाएं सफल होने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपका पराक्रम सभी कार्यों में सहायक बनेगा। पारिवारिक समस्याओं के खत्म होने से और जरूरी कार्य संपन्न होने से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। धन के मामले में ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है।

- Advertisement -

कर्क : लव मैरिज के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। शुरुआत में कुछ अवरोध आएगा लेकिन अंत में सभी आपकी बातों से सहतम होते नजर आएंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डॉक्टरों से चेकअप करवाते रहें। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने से कोष में भी वृद्धि के संकेत मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह : छात्रों को गुरुजनों की मदद से भविष्य के लिए रणनीति बनाने का अवसर मिलेगा। रोजी रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास से सफलता मिलेगी। लव लाइफ में उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरों के सहयोग लेने में आप सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा होने से आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी।

कन्या : जीवनसाथी आपकी रचनात्मक क्रियाओं से प्रभावित होंगे और जरूरी कार्यों में आपकी सलाह लेंगे। धार्मिक कार्यों में कुछ व्यय होगा लेकिन उससे आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक दिशा में किए गए सकारात्मक बदलावों से आपको सफलता मिलेगी और विरोधियों की बातों से मुक्ति मिलेगी। बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

तुला : पारिवारिक सहयोग मिलेगा और नए व्यवसायियों को लाभ होगा। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे, अच्छा जनसमर्थन मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और भविष्य में आपको उनसे अच्छा लाभ भी होगा। बहुत दिनों बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और करियर को लेकर आ रही समस्या से उनके समय से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों में सफलता मिलेगी और अधिकारियों और साथियों के बीच आपकी छवि में सुधार भी आएगा। रोजगार के क्षेत्र में स्थितियां बेहतर होती जाएंगी और छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा लेकिन फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। बड़े निवेश करने हैं तो विशेषज्ञों की सलाह लेते रहें।

धनु : आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। छात्रों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए समय अच्छा है, कार्यों में एकाग्रता बनाए रखें। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। विपरित परिस्थितियों में भी आपका जुझारू स्वभाव प्रेरणादायक होगा। संपत्ति संबंधी विवाद भी किसी बड़े अधिकारी की मदद से खत्म होता नजर आएगा।

मकर : इच्छाशक्ति और संकल्प के कारण व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति करेंगे और मित्रों के सहयोग से व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पिता का मार्गदर्शन आपको कठिन निर्णयों में सहायक होगा। परिवार को व्यवस्थित करने के लिए समय निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, आप केवल काम पर ध्यान दें और इधर-उधर की बातों से दूर रहें।

कुंभ : व्यापार में लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी और नए अवसर भी मिलेंगे। चिकित्सा से जुड़े जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में निरतंर सुधार होता रहेगा। लव लाइफ में उम्‍मीद से ज्यादा अपेक्षाएं निराशा का कारण बन सकती हैं। भाई की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न होगा और आपका बोझ भी कम होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है।

मीन : कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको लाभ होगा और जोखिम भरे फैसलों में भाग्य आपका साथ देगा। छात्रों को उच्च शिक्षा में आ रही अड़चन खत्म होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं लेकिन उसमें जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समूह परिचर्चा एवं संगोष्ठी का आयोजन
Next Article BREAKING : पुराने रेल भवन में…लगी भीषण आग… 9 लोगों की मौत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka Raashiphal 25 June: आज बदल जाएगा किस्मत का सितारा! 25 जून को योगिनी एकादशी के दिन इन 5 राशियों पर बरसेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानिए आपकी राशि का क्या है हाल
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 25, 2025
Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?