Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MAUSAM ALERT : इस साल छत्तीसगढ़ में ज्यादा सताएगी गर्मी… सर्वाधिक गर्म वर्षों में से एक रहेगा 2021… देश के इन राज्यों में रहेगा सबसे अधिक असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़देश

MAUSAM ALERT : इस साल छत्तीसगढ़ में ज्यादा सताएगी गर्मी… सर्वाधिक गर्म वर्षों में से एक रहेगा 2021… देश के इन राज्यों में रहेगा सबसे अधिक असर

Poonam Shukla
Last updated: 2021/03/09 at 11:56 AM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में अप्रैल की गर्मी का अहसास होने लगा है, वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में इस साल भीषण गर्मी होगी वहीं साल 2021सर्वाधिक गर्म वर्षों में से एक रहेगा।

- Advertisement -

इस साल गर्मी के मौसम में उत्तर, पूर्वोत्तर, कुछ पूर्वी हिस्सों और पश्चिमी भारत के कुछ भागों में पारे का मिजाज थोड़ा ऊपर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार देश के कुछ हिस्सों में गर्मी अधिक परेशान करेगी।

- Advertisement -

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा बीते दिनों जारी मार्च से मई के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि मध्य भारत के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से तथा उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के कुछ तटीय इलाकों में गर्मी इस बार सामान्य से अधिक रहेगी।

मई तक छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापनाम मे 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो सकती है बढ़ोत्तरी

रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़, ओड़िशा, गुजरात और तटीय महाराष्ट्र के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की जाएगी। आईएमडी का कहना है कि गंगा के मैदानी भू-भाग, पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली, पूर्वी व पश्चिमी यूपी, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओड़िशा में मार्च से मई की अवधि के दौरान तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है।

इस बात की संभावना है कि 75 प्रतिशत सामान्य से ज्यादा तापमान दो राज्यों छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में दर्ज होगा। इन दोनों राज्यों में सामान्य से ज्यादा तापमान क्रमश: 0.86 डिग्री सेल्सियस और 0.66 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इसके अलावा 60 प्रतिशत संभावना है कि हरियाणा, चंड़ीगढ़ और दिल्ली के तापमान में सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों के तापमान बढ़ोतरी में मामूली राहत होगी।

ब्रिटेन के मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बीते वर्ष की तुलना में 2021 में दुनिया थोड़ी कम गर्म रह सकती है, लेकिन ग्रीनहाउस गैस के कारण यह वर्ष भी सर्वाधिक गर्म वर्षों में से एक दर्ज होगा।

प्रशांत महासागर में ला नीना वेदर पैटर्न के कारण भूमध्यसागर के पश्चिम की तरफ तेज हवा के चलने से समुद्र की सतह का पानी उड़ जायेगा, परिणामस्वरूप महासागर के तापमान में दो डिग्री की कमी आ सकती है़।

महासागर के तापमान में होनेवाले इस परिवर्तन से दुनियाभर में तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा़ इस कारण ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और पूर्वी एशिया में जहां ज्यादा बारिश हो सकती है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका को सूखे की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है़।

बता दें कि अमेरिका के जंगलों में लगी भयावह आग से लेकर साइबेरिया की भीषण गर्मी तक, बीते वर्ष जलवायु परिवर्तन का प्रभाव दुनियाभर में महसूस किया गया। वर्ष 2020 दशक का सर्वाधिक गर्म वर्ष रहा है़ उन्नीसवीं सदी की तुलना में बीता वर्ष 1़ 2 डिग्री सेंटीग्रेड ज्यादा गर्म दर्ज किया गया़ इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्तमान वर्ष भी दुनिया को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का हुआ सम्मान साथ ही साथ ” (अभिव्यक्ति” महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित सात दिवसीय कार्ययोजना का हुआ शुभारम्भ)…
Next Article धमधा में झेरिया धोबी समाज के लिए दस लाख रुपये की सामाजिक भवन स्वीकृत,समाज के प्रतिनिधियों ने निवास जाकर अध्यक्ष प्रतिनिधि को जताया आभार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ के इस जिले का किया जिक्र, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Grand News May 25, 2025
निलंबित
CG NEWS : दो आरक्षक निलंबित, एक ने महिला आरक्षक को भेजा अश्लील फोटो, तो दुसरे ने किया यह कांड 
Grand News May 25, 2025
RAIPUR NEWS : सिंदूर शौर्य यात्रा और सभा का आयोजन  
छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS : मांढर के समाधान शिविर में जनता की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण, 1000 आवेदन हुए प्राप्त 
Grand News May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?