Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आपत्ति के बावजूद नए नक्शे के प्रचलन में अड़ा नेपाल, भारत के लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपने क्षेत्र में दर्शाया..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देशExclusiveGrand News

आपत्ति के बावजूद नए नक्शे के प्रचलन में अड़ा नेपाल, भारत के लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपने क्षेत्र में दर्शाया..

Poonam Shukla
Last updated: 2020/05/25 at 7:56 AM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारत की आपत्ति के बावजूद नेपाल की ओली सरकार ने नए नक्शे को प्रचलन में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को नेपाल के भूमि प्रबंधन, सहकारिता और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने सभी राज्य कार्यालयों को एक परिपत्र भेजकर नए नक्शे को राजनीतिक और प्रशासनिक मानचित्र में शामिल करने का आदेश दिया है।

नेपाल ने भारत के लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपने क्षेत्र में दर्शाया है, जिस पर भारत को आपत्ति है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव और प्रवक्ता जनक राज जोशी के हवाले से जारी पत्र को सभी मंत्रालयों, संवैधानिक निकायों और अधीनस्थ कार्यालयों को भेजा गया है।
पत्र में 16 मई को नेपाल सरकार की कैबिनेट बैठक का हवाला देते हुए कहा गया है कि सभी राज्य और निकाय इस नए नक्शे को कार्यान्वयन में लाएं।

- Advertisement -
Ad image

सभी राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति का माहौल बनाने का आग्रह–

- Advertisement -

पत्र में मंत्रालय ने देश भर के सभी कार्यालयों से पुराने नक्शे को नए सिरे से बदलने की भी बात कही है। उधर, रविवार को हुई प्रतिनिधि सभा की कार्य समिति की बैठक में नेपाल सरकार से संविधान संशोधन विधेयक पर सभी राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति का माहौल बनाने का आग्रह किया गया है।

- Advertisement -

वहीं नेपाल के कूटनीति क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भारत और नेपाल के बीच आई तनातनी को कम करने के लिए तत्काल प्रयास करने की जरूरत पर जोर दिया है। क्योंकि आपसी तनाव रोटी और बेटी का रिश्ता रखने वाले दोनों में से किसी भी देश के लिए बेहतर नहीं है। पूर्व विदेश मंत्री डॉ. भेष बहादुर थापा का भी यही कहना है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोरोना वॉरियर्स को टीवी की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने किया सलाम, पीएम मोदी के लिए भी कही ये बात…
Next Article BIG BREAKING : खुले बाजार में धड़ल्ले से जारी काला बाजारी…. सुविधा के नाम पर लूट रही आम जनता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : अस्पतालों में फोटो और वीडियो पर रोक का विवादित आदेश निरस्त, पत्रकारों के विरोध के बाद मंत्री जायसवाल ने लिया फैसला
Breaking News छत्तीसगढ़ June 18, 2025
CG NEWS : ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर ठगी, भाजपा नेता बताकर किसानों से वसूले लाखों 
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 18, 2025
 CG NEWS : विकलांग महिला से लगभग 9 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Grand News June 18, 2025
Pradeep Mishra Controversy: शिव कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, चित्रगुप्त पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन तेज!
Grand News देश June 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?