Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले, जनसंख्या असंतुलन से भारत गृहयुद्ध की ओर; नियंत्रण को कानून जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले, जनसंख्या असंतुलन से भारत गृहयुद्ध की ओर; नियंत्रण को कानून जरूरी

GrandNews
Last updated: 2021/03/10 at 6:05 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रांची।  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या है। जनसंख्या असंतुलन की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना अति आवश्यक है। वे बुधवार को फेसबुक लाइव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की लगभग 18 प्रतिशत जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि आबादी के अनुपात में उसका भूभाग बहुत कम यानि लगभग 2.4 प्रतिशत और जल 4 प्रतिशत है। यही कारण है कि सरकार के तमाम उपायों के बावजूद भी देश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से बुधवार को वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फेसबुक पर आयोजित कार्यक्रम में रांची सहित देशभर के 400 स्थानों से लोग शामिल हुए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने इसकी अध्यक्षता की। ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश की इस भीषण समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक रविवार आपस में मिलने जुलने और इन समस्याओं पर विचार-विमर्श के लिए साप्ताहिक मिलन बैठक करना और माह के अंतिम शुक्रवार को जिला और तहसील मुख्यालयों से संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाना सराहनीय है।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक तथा सुदूर केरल के सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस पर गली-गली जागरण करके जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर आंदोलन खड़ा करने की योजना पर बधाई दी। फेसबुक लाइव में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखंड रांची से प्रदेश संयोजक सुचिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, प्रदेश सचिव महिला विंग रजनीश कौर जी, लोकृति गुप्ता, उषा सिंह, हर्षवर्धन सिंह, संपति देवी, पूनम देवी व अन्य शामिल हुए।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रदेश के खिलाड़ियों को नवा रायपुर में बांग्लादेश-श्रीलंका लिजेंड्स का मैच फ्री में दिखाएगी सरकार, आज शाम होना है मुकाबला
Next Article सुरक्षित भव फाउंडेशन ने प्राप्त किए है अनगिनत सम्मान और प्रशस्ति पत्र
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?