Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG बड़ी खबर : ब्लाईंड मर्डर केस का खुलासा… चलती गाड़ी में युवती से दुष्कर्म… फिर हत्या कर सड़क में फेका शव… फिर जो हुआ… जान उड़ जाएंगे होश… 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़जशपुर

CG बड़ी खबर : ब्लाईंड मर्डर केस का खुलासा… चलती गाड़ी में युवती से दुष्कर्म… फिर हत्या कर सड़क में फेका शव… फिर जो हुआ… जान उड़ जाएंगे होश… 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/03/13 at 12:37 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

जशपुर। पत्थलगांव पुलिस ने झण्डाघाट ब्लाईंड मर्डर केस का खुलासा किया है। मर्डर के दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। युवती के साथ बलात्कार के बाद हत्या किया गया था। ग्राम लुड़ेग के झण्डा घाट में रोड़ के किनारे एक अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ था। चलती गाड़ी में ट्रक चालकों ने बलात्कार किया और सड़क किनारे हत्या कर युवती का शव फेंक दिया था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक 2 मार्च को रात में पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम-लुडे़ग के झण्डाघाट में रोड के किनारे एक अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ है, सूचना पर थाना-पत्थलगांव की टीम के द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर शव का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 58/2021 धारा 302, 201 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

- Advertisement -

अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त हेतु आस-पास के सभी थाना क्षेत्रों में सूचना दी गई, वायरल किये गये फोटो से मृतिका के रिस्तेदारों ने उसे पहचाना, मृतिका की पहचान मनीषा तिर्की पिता प्रेम साय तिर्की उम्र 28वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर धरमजयगढ़ के रूप में हुई। सायबर सेल जशपुर की मदद से संभावित आरोपियों की तलाश में थाना पत्थलगांव से 01 टीम कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के लिए रवाना की गई जहां संदेही ट्रक चालक राजू कुमार से पूछताछ की गई जिसने उसके साथी विकास कुमार उर्फ अभिषेक सिंह (खलासी) निवासी-डाल्टेनगंज (झारखण्ड) के साथ मिलकर मृतिका मनीषा तिर्की की हत्या करना स्वीकार किया। मामले के दूसरे आरोपी अभिषेक को बुलढाना के पास से हिरासत में लिया गया।

- Advertisement -

उक्त दोनों आरोपियों को थाना पत्थलगांव लाकर पूछताछ करने पर आरोपी राजू कुमार ने बताया कि वह और मृतिका मनीषा तिर्की एक-दूसरे को लगभग 01 महीना से जानते थे दिनांक 27 फरवरी 2021 को ट्रक ड्राइवर राजू के मालिक की 02 गाड़ियाॅं NL-01-AC9157और CG-04-JC7624 टाटा से माल लोड कर जिझोरी महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई थी जिसमें से 01 गाड़ी NL-01AC9157 को आरोपी राजू चला रहा था जिसमें उसका खलासी सुभाष तिर्की था दूसरी गाड़ी CG-04-JC7624को कलेसर सिंह चला रहा था।

जिसमें उसका खलासी अभिषेक था दिनांक 28 फरवरी 2021 को मृतिका मनीषा तिर्की का आरोपी राजू से संपर्क हुआ था जिसमें उनके द्वारा 01 मार्च 2021 को कुनकुरी में मिलना तय हुआ था। आरोपी राजू तथा अभिषेक जो कि अलग-अलग गाड़ी में थे योजनाबद्ध तरीके से चराईडांड़ (थाना-कुनकुरी) के पास आरोपी अभिषेक(खलासी) आरोपी राजू (ट्रक ड्रायव्हर) की गाड़ी में आ गया तथा राजू(ट्रक ड्रायव्हर) का खलासी सुभाष तिर्की, कलेसर(ट्रक ड्रायव्हर) की गाड़ी में चला गया।

दिनांक 01 मार्च 2021 की शाम को मृतिका मनीषा तिर्की आरोपी राजू के ट्रक में बैठ गई कुनकुरी से थोड़ा आगे राजू और अभिषेक ने शराब पीकर वहां से कुछ किलोमीटर आगे चलती गाड़ी में ही दोनों आरोपी (राजू और अभिषेक) ने बारी-बारी से मृतिका के साथ शारीरिक संबंध बनाया।

मृतिका मनीषा तिर्की के द्वारा आरोपी राजू को शादी करने तथा अपने साथ रखने का दबाव बनाने तथा शादी से इंकार करने पर पुलिस केस करने की धमकी देने पर गुस्से में दोनों आरोपियों ने गमछे से मृतिका का गला घोंटकर हत्या कर दी तथा मृतिका के शव को झण्डाघाट (थाना-पत्थलगांव) में फेंककर जिझोरी महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गये थे। प्रकरण में आरोपियों के निशानदेही पर मृतिका का मोबाइल बरामद किया गया है।

आरोपी 

1. राजू कुमार महतो पिता अमरजीत महतो उम्र 32वर्ष निवासी ग्राम/थाना-बाढ़ जिला पटना(बिहार)

2. अभिषेक कुमार सिंह पिता रमेश सिंह उम्र 19वर्ष निवासी काती महगवां थाना पाण्डु जिला पलामू(झारखण्ड) के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : पूर्व सीएम के गढ़ में… भाजपा नेत्री ने किया अग्निस्नान… पुलिस जुटी जांच में… हड़कंप
Next Article PAINFUL VIDEO : छग में ममता हुई शर्मसार… नशे में धुत बेरहम एक मां… तीन साल की मासूम पर… बरपाती रही कहर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : गोपनीय सैनिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कैंप में मचा हड़कंप
Grand News May 14, 2025
CG NEWS : कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री का छत्तीसगढ़ में विरोध, कांग्रेस आज प्रदेशभर में करेगी शाह का पुतला दहन  
Grand News May 14, 2025
CG NEWS : बिजली कटौती पर भड़के नागरिक और विधायक, 15 दिनों में समाधान नहीं हुआ तो होगा धरना
CG NEWS : बिजली कटौती पर भड़के नागरिक और विधायक, 15 दिनों में समाधान नहीं हुआ तो होगा धरना
Grand News May 14, 2025
 CG CRIME NEWS : फसल नुकसान करने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?