Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: घरेलू विमान सेवा के बाद अब चार्टर्ड प्लेन को भी मिली मंजूरी, सरकार ने जारी की गाइडलाइन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

घरेलू विमान सेवा के बाद अब चार्टर्ड प्लेन को भी मिली मंजूरी, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

Poonam Shukla
Last updated: 2020/05/26 at 9:04 AM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलत पिछले दो महीनों से लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन के दौरान रेल और विमान सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई थी। हालांकि सोमवार को घरेलू विमान सेवाओं को एक बार फिर से खोल दिया गया है। घरेलू विमान सेवाओं के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने सोमवार से चार्टर्ड विमान सेवा को भी दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी किए हैं।

Contents
मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देश-सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया होगी जरूरीबोर्डिंग पास देते समय बरतेंगे सतर्कताघरेलू विमान जैसा नहीं होगा किराया45 मिनट पहले पहुंचना होगा हैलीपैडइन लोगों को सफर करने से किया मनाडोमेस्टिक फ्लाइट्स जैसे बाकी नियम

मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देश-

सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया होगी जरूरी

दिशानिर्देश के मुताबिक, अगर कोई व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहकर चार्टर्ड हेलीकॉप्टर के लिए टिकट बुक कराता है, तो सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। उसके फेस मास्क लगाना होगा। हाथों को सैनिटाइज करना होगा। साथ ही एक तय दूरी में खड़े होना होगा। कई जगह जूतों को सैनिटाइज करने की भी व्यवस्था की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

बोर्डिंग पास देते समय बरतेंगे सतर्कता

यात्रियों को हेलीपैड या हेलीपोर्ट पर मिनिमम कांटेक्ट के साथ बोर्डिग पास जारी किया जाएगा। जिससे लोग कम से कम एक-दूसरे के संपर्क में आए। इससे संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। साथ ही यात्रियों को भी सहूलियत होगी।

- Advertisement -

घरेलू विमान जैसा नहीं होगा किराया

डीजीसीए की ओर से शेड्यूल्ड घरेलू यात्री उड़ानों का एक तय किराया होता है, लेकिन ये दिशा निर्देश चार्टर्ड फ्लाइट के लिए मान्य नहीं होंगे। इसका किराया ऑपरेटर और यात्री के बीच आपसी सहमति से तय किया जाएगा। इसी के अनुसार टिकटों की बुकिंग होगी।

- Advertisement -

45 मिनट पहले पहुंचना होगा हैलीपैड

घरेलू यात्री विमान के पैसेंजर्स को हवाई यात्रा के लिए 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। वहीं चार्टर्ड फ्लाइट्स में सफर करने के लिए पैसेंजर्स को रवाना होने से 45 मिनट पहले एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट या हेलीपैड पर पहुंचना होगा।

इन लोगों को सफर करने से किया मना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से चार्टर्ड प्लेन में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को हवाई सेवा से बचने की सलाह दी है। उनके अनुसार इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही उनकी जान जोखिम में पड़ सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को सफर नहीं करना चाहिए।

डोमेस्टिक फ्लाइट्स जैसे बाकी नियम

चार्टर्ड फ्लाइट्स में डोमेस्टिक फ्लाइट्स की तरह ही बाकी नियम लागू होंगे। जैसे पैसेंजर्स के मोबाइल पर आरोग्य सेतू ऐप होना अनिवार्य होगा। अगर किसी यात्री में कोरोना संबंधित लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे सफर नहीं करने दिया जाएगा। इसके अलावा स्क्रीनिंग आदि की व्यवस्था होगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रेलवे टिकट कैंसिलेशन रिफंड शुरू… पर नियम और शर्तें भी लागू…. जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
Next Article BIG BREAKING : छग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी…. 21 जिलों के बदले गए कलेक्टर… पढ़िए पूरी खबर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
RAIPUR CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
RAIPUR CORONA BREAKING : फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?