Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KBC की रकम के कारण तलाक, महिला की मानसिक स्थिति खराब, भूली अपने घर का पता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

KBC की रकम के कारण तलाक, महिला की मानसिक स्थिति खराब, भूली अपने घर का पता

GrandNews
Last updated: 2021/03/16 at 4:37 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

भोपाल में KBC में जीती गई 50 लाख की राशि को लेकर तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। यह रकम दो बहनों ने जीती थी। एक की शादी हो गई। शादी के बाद से ही उसके शौहर ने रुपए के लिए प्रताड़ित करने लगा। वह पत्नी को पीटकर घर से भगा देता था। पत्नी से ससुराल से रुपए मंगवाने लगा। 13 मार्च को वह फिर ससुराल पहुंचा और झगड़ा करने लगा। पत्नी से बोला जा मैं तुझे तलाक देता हूं। तलाक, तलाक, तलाक। अब मैं तेरे साथ नहीं रह सकता हूं।

पत्नी को तलाक देने के पहले ही आरोपी दूसरी शादी भी कर चुका है। इससे महिला इतने मानसिक तनाव में आ गई है कि वह ससुराल का पता तक ठीक से नहीं बता पा रही थी। थाना प्रभारी तलैया डीपी सिंह ने बताया कि थाने पहुंचते ही उसने पुलिस से कहा कि FIR कर लो नहीं तो मैं एक-दो दिन में सुसाइड कर लूंगी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
Ad image

महिला ने पुलिस को बताया…
तलैया निवासी 36 साल की पीड़िता ने बताया कि उसके पिता व्यापारी है। दिसंबर 2012 में वह अपनी बहन के साथ KBC खेलने मुंबई गई थी। वहां वे 50 लाख रुपए की रकम जीत गई थी। इसके तीन साल बाद वर्ष 2015 में उनकी शादी ऐशबाग निवासी नादिर हुसैन से हुई। परिजनों ने दहेज में कई तोला सोना और लाखों की नकदी दी थी। नादिर बुक की सप्लाई का काम करते थे। कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उनकी नजर KBC में जीते रुपयों पर लगी हुई थी। कई बार उसे घर से निकाला गया और उसके साथ मारपीट की गई। हर बार उससे KBC के जीते हुए रुपए मंगवाने लगा।

- Advertisement -

परेशान होकर परिजनों ने उसे रुपए भी दिए, लेकिन उनकी भूख नहीं मिटी। रुपए खत्म होने के बाद दिसंबर 2020 में नादिर ने दूसरी शादी कर ली। 2015 के बाद से ही वह बहुत कम ससुराल में रहती थी, क्योंकि पति और ससुराल वाले उससे मारपीट कर उसे भगा देते थे। इसी कारण वह आती-जाती रहती थी। 13 मार्च की शाम वह अपने बड़े भाई के घर पर थी। इसी दौरान पति नादिर वहां पहुंच गए और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की भी की। उन्होंने उसे वहां से जाने को कहा तो वह जोर से चिल्लाते हुए नाम लेकर कहता है कि जा तुझे तलाक दिया। अब कोई रिश्ता नहीं। यह कहते हुए वह वहां से चला गया। इससे उसकी मानसिक स्थिति ज्यादा बिगड़ गई ।

- Advertisement -

पहले से दहेज प्रताड़ना का मामला चल रहा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने नादिर के खिलाफ ऐशबाग थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करा रखा है। कई बार उनकी काउंसिलिंग हुई। पुलिस और परिजनों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि KBC से जीती रकम को भी नादिर बर्बाद कर चुका है। उसके बाद भी वह उन्हें परेशान करता रहता है। वह पहले किताबों की सप्लाई का काम करता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद से वह बेरोजगार है और कुछ नहीं करता।

वकील भाई के नाम पर धमकाता है
महिला के परिजनों ने बताया कि नादिर के बड़े भाई वकील हैं। वह उन्हीं के नाम पर धमकाता रहता है। इधर नादिर ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी के साथ रहने की काफी कोशिश की। लेकिन पत्नी नहीं मानी। नादिर ने कहा कि उस पर लगाए आरोप झूठे हैं। वह तो कई दिनों से पत्नी को मना रहा है। लेकिन पत्नी मानने को तैयार नहीं है। उसकी माता-पिता से भी नहीं बनती है। अब मैं उसके साथ नहीं रह सकता हूं। इसलिए मैंने गुस्से में आकर उसे तलाक दे दिया। हालांकि नादिर ने दूसरी शादी किए जाने की बात को लेकर उसने पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बताया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG : कमरे में मिली युवक की लाश… मौके पर पहुंची पुलिस…
Next Article बेटे के जन्मदिन पर पति के देर से घर आने पर झगड़ा, सरफिरे ने दोनों को पिला दिया जहर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?