Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पशुपालकों के खातों में डाली जाएगी 7.55 करोड़ की राशि, CM भूपेश बघेल 21 मार्च को करेंगे गोधन न्याय योजना की दो किश्तों का भुगतान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

पशुपालकों के खातों में डाली जाएगी 7.55 करोड़ की राशि, CM भूपेश बघेल 21 मार्च को करेंगे गोधन न्याय योजना की दो किश्तों का भुगतान

GrandNews
Last updated: 2021/03/19 at 3:46 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 21 मार्च को गोधन न्याय योजना की 15वीं और 16वीं किश्त के रूप में कुल 7 करोड़ 55 लाख रु की राशि का अंतरण पशुपालकों के खाते में करेंगे। इसमें से 15वीं किश्त के रूप में 3 करोड़ 75 लाख रु और 16वीं किश्त के रूप में 3 करोड़ 80 लाख रु का भुगतान किया जाएगा। इस राशि को मिलाकर गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 21 मार्च तक भुगतान की जाने वाली राशि बढ़कर 88 करोड़ रु हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व के अवसर पर पशुपालकों को अतिरिक्त आमदनी का जरिया उपलब्ध कराने के लिए 2 रु प्रति किलो की दर पर गोबर की खरीदी के लिए गोधन न्याय योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना में गोबर विक्रय की राशि का पाक्षिक भुगतान किया जाता है। पशुपालकों से खरीदे जाने वाले गोबर से गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है। गौठानों में 15 मार्च तक 1 लाख 18 हजार 611 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 83 हजार 900 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय भी किया जा चुका है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से प्रदेश के 1 लाख 62 हजार 497 पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं। योजना के माध्यम से 70 हजार 299 भूमिहीन ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों ने 44.55 प्रतिशत महिलाएं हैं। गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए वर्मी कम्पोस्ट के नियमों का परीक्षण भी कराया जा रहा है। अब तक 3 हजार 184 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

- Advertisement -
Ad image

गोधन न्याय योजना में अब तक पशुपालकों से 44 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है। सुराजी गांव योजना के अंतर्गत प्रदेश में कुल 9 हजार 487 गौठान स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 5 हजार 586 गौठान निर्मित किए जा चुके हैं तथा 2 हजार 772 गौठान निर्माणाधीन है। पिछले माह 324 गौठान निर्मित किए गए हैं। इसी तरह गौठानों में 85 हजार 503 वर्मी टांका स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 15 मार्च तक 69 हजार 972 वर्मी टांको का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। राज्य में स्वावलंबी गौठानों की संख्या बढ़कर 387 हो गई है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी ख़बर : रायपुर में DPR के फर्जी ऑफिस का हुआ भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ऐंठता था लाखों रुपए
Next Article अब 10 मई से राज्य में सम्पूर्ण LOCK DOWNबढ़ेगा LOCK DOWN BREAKING : राजधानी सहित 15 शहरों में… आज रात से 1 माह तक… लाॅक डाउन की घोषणा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Web series “सरकारी अफ़सर” CGPSC परीक्षा पर आधारित छत्तीसगढ़ी में बनी वेब सीरीज, NV Entertainment यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ पहला एपिसोड
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर मनोरंजन रायपुर June 13, 2025
CG CRIME: युवती पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 13, 2025
CG NEWS: फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करने वालों पर उचित कार्रवाई करने की मांग.
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ June 13, 2025
CG : धान खरीदी में 63 लाख का घोटाला, दो हजार क्विंटल से ज्यादा धान ग़ायब...
CG : धान खरीदी में 63 लाख का घोटाला, दो हजार क्विंटल से ज्यादा धान ग़ायब…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?