Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महाराष्ट्र में पहले से भी गंभीर है कोरोना की दूसरी लहर, तेजी से भर रहे हैं अस्पताल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

महाराष्ट्र में पहले से भी गंभीर है कोरोना की दूसरी लहर, तेजी से भर रहे हैं अस्पताल

GrandNews
Last updated: 2021/03/20 at 6:29 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 25,681 नये मामले दर्ज किए गए। पिछले साल इस महामारी के शुरू होने के बाद एक दिन में सामने आये मामलों की यह दूसरी सबसे अधिक संख्या है। सभी अस्पतालों में बेड तेजी से भरते जा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार देश भर में कुल संक्रमण में से 65 प्रतिशत नए केस अकेले मह

- Advertisement -

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 25,681 नये मामले दर्ज किए गए। पिछले साल इस महामारी के शुरू होने के बाद एक दिन में सामने आये मामलों की यह दूसरी सबसे अधिक संख्या है। सभी अस्पतालों में बेड तेजी से भरते जा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार देश भर में कुल संक्रमण में से 65 प्रतिशत नए केस अकेले महाराष्ट्र से ही आ रहे हैं। डॉक्टर्स ने लोगों के लापरवाही भरे स्वभाव को संक्रमण के बढऩे की वजह करार दिया है। वहीं राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों को 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ ऑपरेट करने का निर्देश जारी किया है। उनका कहना है कि लोग गाइडलाइंस को ताक पर रखकर बिना मास्क के बाहर घूम रहे हैं जिसकी वजह से दिन प्रतिदिन कोरोना केसों में भारी इजाफा हो रहा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या 53,208 हो गई
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 24,22,021 पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि महामारी से 70 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 53,208 हो गई है। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को 25,833 मामले सामने आये थे और प्रतिदिन सामने आए मामलों का एक नया रिकॉर्ड बना था। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से 14,400 लोगों को छुट्टी दी गई। अब तक राज्य में 21,89,965 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अभी 1,77,560 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 3,062 नये मामले सामने आये जिससे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,55,897 पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार की शाम से मुंबई में 10 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,565 पर पहुंच गई। इस बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लोगों को जल्द से जल्द कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए लोगों से कहा। उन्होंने लोगों से इसके दुष्प्रभावों को लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा।

- Advertisement -

लॉकडाउन तो महज एक विकल्प: उद्धव ठाकरे
वहीं बढ़ते कोरोना केसों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि लॉकडाउन एक विकल्प है लेकिन उन्हें विश्वास है कि लोग खुद से नियमों का पालन करेंगे। नंदुरबार में पत्रकारों से बात करते हुए, ठाकरे ने लोगों से वायरस से बचाव के लिए बिना किसी डर के टीका लगवाने की भी अपील की। उन्होंने स्वीकार किया कि कोविड​​-19 स्थिति गंभीर हो गई है क्योंकि बृहस्पतिवार को नए मामलों की संख्या इससे पहले की उच्चतम वृद्धि को पार कर गई जो सितंबर में दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा, मैं लॉकडाउन को एक विकल्प के रूप में देखता हूं। लेकिन मुझे विश्वास है कि राज्य के लोग पिछली बार की तरह सहयोग करेंगे और स्वेच्छा से कोविड-19 नियमों का पालन करेंगे।ठाकरे ने कहा, जब पिछले साल महामारी शुरू हुई थी, तो वायरस से लडऩे के लिए कुछ भी नहीं था, लेकिन अब कम से कम हमारे पास एक ढाल के रूप में टीके तो हैं। अब प्राथमिकता यह सुनिश्चित करनी है कि सभी को टीका लगाया जाए।

- Advertisement -

इन नौ जिलों में लगाया गया रात्रि कर्फ्यू
मुंबई, पुणे, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, जलगांव, नांदेड़, अमपावती और लातूर में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। इन राज्यों में कोरोना के नए मामलों में तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा नागपुर में 15 से 21 मार्च कर पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मोबाइल छीनते वक्त पकड़ा गया शख्स, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
Next Article कृषि कानूनों पर राहुल गांधी बोले -56 छोड़ो, हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News: जनजागरूकता से बाल विवाह रोकने में मिल रही मदद
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने एक कदम बढ़ाया सेवा कार्य की ओर, अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कई जगहों पर प्याऊ का किया शुभारंभ
Grand News May 10, 2025
BIG BREAKING : पाकिस्तान ने फिर दिखाई अपनी औकात, भारत में कई जगहों पर ड्रोन से किया गया अटैक, सीजफायर का किया उल्लंघन
Breaking News May 10, 2025
CG BREAKING : शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा निलंबित
CG BREAKING: मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, आदेश जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?