Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: देह व्यापार का भंडाफोड़: होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी, 12 महिलाओं समेत 23 गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

देह व्यापार का भंडाफोड़: होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी, 12 महिलाओं समेत 23 गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

GrandNews
Last updated: 2021/03/20 at 9:35 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

सिकंदराबाद रोड स्थित न्यू क्राउन प्लाजा होटल में कई माह जारी देह व्यापार का शनिवार को भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर व 12 महिलाओं समेत 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस की मिलीभगत से देह व्यापार की शिकायत पर छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि हाल ही में हटाए गए चौकी प्रभारी संजय चौधरी और कोतवाली प्रभारी की भूमिका की जांच एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे को सौंप दी गई है।

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दनकौर क्षेत्र में न्यू क्राउन प्लाजा होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। यह होटल वर्ष 2014 से संचलित किया जा रहा है। जिसमें चीती गांव निवासी ज्ञानेंद्र मैनेजर है। एसीपी तृतीय बृजनंदन राय के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी व अन्य पुलिस ने शनिवार दोपहर होटल पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल में खुलेआम देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने संचालक को हिरासत में लेकर होटल के कमरे खुलवाए। जिसके बाद सभी कमरों में मौजूद महिला और पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ महिलाओं ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास भी किया। गिरफ्तार महिला और पुरुष नोएडा, सिकंदराबाद और बुलंदशहर के रहने वाले हैं। कुछ युवतियां अपने प्रेमी के साथ होटल में आई थी।

- Advertisement -
Ad image

स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र के छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसमें चार कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और ड्राइवर शामिल हैं।

- Advertisement -

कोई पढ़ाई तो कोई बाजार जाने के बहाने पहुंची 
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि पकड़ी गई कुछ युवतियां और महिलाएं घर से बहाना बनाकर निकलीं थीं। कोई पढ़ाई के लिए घर से निकलीं थी तो कोई बाजार से खरीदारी के बहाने निकली थी। होटल में मिले रजिस्टर में भी किसी का नाम दर्ज नहीं किया गया था।

- Advertisement -

चर्चित मामलों में सामने आते हैं चीती के आरोपी 
देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार मैनेजर चीती गांव का रहने वाला है। बाइक बोट फर्जीवाड़े के संजय भाटी समेत कई आरोपी चीती गांव के ही रहने वाले हैं। वर्ष 2009 में जिले की सबसे बड़ी लूट में भी चीती गांव के आरोपियों के नाम सामने आए थे। वहीं, जनपद के सामूहिक विवाह फर्जीवाड़े में भी चीती गांव के ही आरोपी थे।

 

TAGGED: #देह व्यापार का भंडाफोड़, #सिकंदराबाद, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : पूर्व पुलिस कमिश्नर का गृहमंत्री पर सनसनीखेज़ आरोप… कहा – 100 करोड़ रुपए की उगाही करने के लिए कहा…
Next Article सस्ते में BMW कार और बाइक्स खरीदने का मौका, कीमत 1.70 लाख से शुरू
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?