Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मौसम अलर्ट: इन राज्यों में भरी बारिश की चेतवानी,असम में कई जिले बाढ़ की चपेट में….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में भरी बारिश की चेतवानी,असम में कई जिले बाढ़ की चपेट में….

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/05/27 at 5:19 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

देश में कोरोना वायरस की वजह से दहशत मची हुई है। उधर, असम (Assam Flood) में मंगलवार को बाढ़ से प्रभावित जिलों की संख्या पांच से बढ़कर सात हो गई। वहीं, एक हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर लगी फसल जलमग्न हो गई। बाढ़ के कारण लगभग 1.95 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि गोलपारा और तिनसुकिया जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को 35 राहत शिविरों में शरण दी गई है।

केंद्रीय जल आयोग ने कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी जोरहाट जिले में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है जबकि जिया भराली सोनितपुर जिले में खतरे के निशान से ऊपर थी। प्राधिकरण द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, गोलपारा में सबसे अधिक 1.68 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि नलबाड़ी में 10,943 और डिब्रूगढ़ में 7,897 लोग प्रभावित हैं। इसमें कहा गया है कि तिनसुकिया में बाढ़ से 3,455 लोग प्रभावित हैं जबकि लखीमपुर में 2,970, दरांग में 845 और धेमाजी में 610 लोग प्रभावित हैं। नलबाड़ी जिले में एक तटबंध टूट जाने से सड़क डूब गई।

- Advertisement -
Ad image

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज हवाओं की वजह से अगले 5 दिनों तक असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में आज बारिश होगी। नागालैंड, मणिपुर , मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले 5 दिनों में भारी बारिश का अनुमान है। 

- Advertisement -

असम और मेघालय में 26 से 28 मई तक भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने मंगलवार को कहा कि इस संबंध में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आइएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की प्रमुख सती देवी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं भारी नमी के साथ इन दोनों राज्यों की तरफ बह ही हैं। इसके अलावा इन दोनों राज्यों के अपने भौगोलिक कारक भी हैं, जिससे कई जगहों पर भारी बारिश की उम्मीद है। कुछ जगहों पर बहुत तेज बारिश की भी संभावना है।

- Advertisement -

आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि असम और मेघालय को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में मई के बाद जून में अधिकतम बरसात होगी। इस बीच, सती देवी ने कहा कि चक्रवाती तूफान अम्फन से मानसून का आगे बढ़ना रुक गया था। लेकिन अब बुधवार से मानसून अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और बंगाल की खाड़ी के अन्य क्षेत्रों की तरफ बढ़ना शुरू करेगा।

आइएमडी के मुताबिक सामान्य समय से चार दिन बाद पांच जून को मानसून के केरल के तटों से टकराने की संभावना है। महापात्र ने कहा कि 30 मई से अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू होगा। कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान का पहला चरण होता है। लेकिन यह आवश्यक नहीं कि हर बार यह संघटित होकर चक्रवात का रूप ले ही ले। आइएमडी ने केरल और कर्नाटक के तटवर्ती इलाकों के मछुआरों को भी 30 मई से चार जून के बीच सागर के भीतरी क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अब तक की 10 बड़ी खबरे
Next Article आज शेयर बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 163 अंक और निफ्टी 42 अंक बढ़कर खुला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Unheard stories of Hitler: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह हिटलर के बारे में कुछ दिलचस्प और रोचक अनसुनी कहानियां
Exclusive Grand News अंतराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी मनोरंजन June 8, 2025
Jagdalpur : एक पेड़ मां के नाम; विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल के शासकीय नर्सिंग कॉलेज परिसर और प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
Jagdalpur : एक पेड़ मां के नाम; विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल के शासकीय नर्सिंग कॉलेज परिसर और प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
जगदलपुर June 8, 2025
CG NEWS: “मोर गांव, मोर पानी” अभियान से जागा जल संरक्षण का संकल्प गांव का पानी गांव में रोकने की ली शपथ, जन-जागरूकता का व्यापक अभियान शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?