Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 30 साल बाद सोशल मीडिया के जरिए अपने परिवार से मिला बुजुर्ग, मसीहा बने ITBP के 3 जवान सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

30 साल बाद सोशल मीडिया के जरिए अपने परिवार से मिला बुजुर्ग, मसीहा बने ITBP के 3 जवान सम्मानित

GrandNews
Last updated: 2021/03/21 at 5:26 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली।  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस  (ITBP) के तीन जवानों को 70 साल के बुजुर्ग को करीब तीन दशकों बाद कर्नाटक में उनके परिवार से मिलाने में मदद करने के लिए सुरक्षा बल के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। उत्तराखंड के लोहाघाट में सीमा बल की 36वीं बटालियन में तैनात जवानों ने राज्य के चल्ती गांव में सड़क किनारे एक दुकान पर केनचापा गोविंदप्पा को इस साल की शुरुआत में उस समय देखा जब उनमें से एक जवान वहां कुछ खाने-पीने के लिए रुका। कांस्टेबल रियाज सुनकद ने उस व्यक्ति की हालत देखी और बटालियन में अपने दो वरिष्ठ अधिकारियों हेड कांस्टेबल परमानंद पाई और शरण बसावा रागापुर को घटना की जानकारी दी जो खुद भी कर्नाटक के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
पाई ने बताया कि मैं और बसावा बाद में उस दुकान पर गए। हमने देखा कि उस व्यक्ति की शारीरिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसे भावनात्मक रूप से सदमा पहुंचा हुआ था क्योंकि वह सालों पहले खो गया था और अपने परिवार या रिश्तेदारों से मिल नहीं सका था। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति केवल कन्नड़ जानता था और हिंदी में बातचीत नहीं कर सकता था। वह हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी दुकान के पीछे बने बस स्टॉप पर सोता था। ITBP के दो जवानों ने दुकान के मालिक से और जानकारी मांगी और उन्हें पता चला कि केनचापा कई साल पहले एक ट्रक में बैठकर यहां आया था और उसके पास पैसे आदि कुछ भीनहीं था।

पाई ने कहा कि दुकान का मालिक उसे काम में कुछ मदद करने के बदले में केवल भोजन देता था। वह बदहाल स्थिति में रह रहा था और कोई भी उसका दुख नहीं समझ सकता था क्योंकि कोई भी उसकी भाषा नहीं समझता था। बाद में दोनों जवानों ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद उन्हें एक वकील का फोन आया जो केनचापा के परिवार को जानता था। उनका परिवार कर्नाटक के धारवाड़ जिले में कलघाटगी गांव में रहता था। इसके बाद  ITBP के दोनों जवानों ने 2000 किलोमीटर की यात्रा शुरू की और केनचापा को दिल्ली लेकर आए।

उन्होंने बुजुर्ग को एक होटल में रखा, अच्छी तरह से नहाने और दाढ़ी काटने को कहा, उनके लिए नए कपड़े लाए और उन्हें ट्रेन से कर्नाटक लेकर गए। पाई ने कहा कि हमने उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया जो उन्हें देखकर बहुत खुश हुए। ITBP के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि सुरक्षा बल को तीनों जवानों पर गर्व है जिन्होंने अपनी आधिकारिक ड्यूटी से इतर जाकर मानवीय काम को अंजाम दिया।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article UP में मुस्लिम लड़के की पिटाई की घटना पर राउत ने पूछा- “यह किस तरह का राम राज्य है?”
Next Article ANTHEM LUNCHED: प्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन ने गाया ANTHEM LUNCHED: प्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन ने… गाया छत्तीसगढ़ स्वच्छता एंथम… आप भी जरूर सुने
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से निवेशकों ने की मुलाकात
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
CG NEWS: जल जीवन मिशन : पहाड़ी कोरवा ग्राम राजपुर हुआ हर घर जल श्रेणी में शामिल’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
 UPSC Prelims 2025 : कल होगी UPSC प्रारंभिक परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए जारी किए गए निर्देश
छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
ग्राम रोजगार सहायक को पद से हटाया गया,दूसरे व्यक्ति के मकान की जियोटैगिंग कर राशि आहरण का मामला आया सामने
Grand News May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?