Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: DEVOTIONAL : आज है लड्डू होली, जानें कब है लट्ठामार होली, होलिक दहन, रंगवाली होली, आमलकी एकादशी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsधर्म

DEVOTIONAL : आज है लड्डू होली, जानें कब है लट्ठामार होली, होलिक दहन, रंगवाली होली, आमलकी एकादशी

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/22 at 4:35 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

आज से मार्च 2021 का चौथा सप्ताह प्रारंभ हो गया है। हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथी है। आज बरसाना की लड्डू होली है। इस दिन बरसाना में लड्डू होली खेली जाती है। इस सप्ताह में लट्ठामार होली, फूलों की होली, रंगभरनी होली, होलिका दहन, रंगवाली होली, आमलकी एकादशी और प्रदोष जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं ​कि ये व्रत एवं त्योहार कब और किस दिन पड़ेंगे।

मार्च 2021 के साप्ताहिक व्रत एवं त्योहार

- Advertisement -
Ad image

22 मार्च: दिन: सोमवार: लड्डू होली: बरसाना

- Advertisement -

लड्डू होली 2021: आज बरसाने में लड्डू होली मनाई जाएगी। बरसाना में लट्ठामार होली से एक दिन पूर्व श्रीजी के धाम में अबीर गुलाल की तरह ही लड्डू होली खेली जाती है। इस होली का आनंद लेने के लिए देश दुनिया से लोग बरसाना आते हैं।

- Advertisement -

23 मार्च: दिन: मंगलवार: बरसाना लट्ठामार होली

बरसाना लट्ठामार होली 2021: लड्डू होली के अगले दिन विश्वप्रसिद्ध लट्ठामार होली खेली जाती है। यह बरसाना के रंगीली गली में नंदगांव के हुरयारों संग खेली जाती है।

24 मार्च: बुधवार: नंदगांव लट्ठामार होली

नंदगांव लट्ठामार होली 2021: बरसाना की लट्ठामार होली के बाद अगले दिन नंदगांव की लट्ठामार होली होती है।

25 मार्च: गुरुवार: फूलों की होली और रंगभरनी होली

फूलों की होली और रंगभरनी होली 2021: 25 मार्च को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रंगभरनी होली और मथुरा के श्री द्वारकाधीश मंदिर में फूलों की होली खेली जाती है।

25 मार्च: गुरुवार: आमलकी एकादशी

आमलकी एकादशी 2021: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी होती है। इस वर्ष आमलकी एकादशी 25 मार्च को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है और आमलकी एकादशी की कथा सुनी जाती है।

26 मार्च: शुक्रवार: छड़ीमार होली

छड़ीमार होली 2021: इस वर्ष गोकुल में 26 मार्च को छड़ीमार होली खेली जाएगी। कान्हा को लट्ठ से चोट न लग जाए, इसलिए छड़ी से होली खेली जाती है।

26 मार्च: शुक्रवार: प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत 2021: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 मार्च को है, इसलिए प्रदोष व्रत 26 मार्च को है। इस दिन भगवान शिव की आराधना की जाती है।

27 मार्च: शनिवार: गुलाल होली

गुलाल होली 2021: वृदांवन की गुलाल होली इस साल 27 मार्च को है। इन दिन वृंदावन में रहने वाली विधवाएं अबीर और गुलाल से होली खेलती हैं।

28 मार्च: रविवार: होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा

होलिका दहन 2021: इस वर्ष होलिका दहन 28 मार्च को है। इस दिन रात के समय में भद्रा रहित मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा।

फाल्गुन पूर्णिमा 2021: इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च को है। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया जाता है।

29 मार्च: सोमवार: होली

होली 2021: इस वर्ष होली का त्योहार 29 मार्च को है। इस दिन लोग रंग और अबीर से होली खेलते हैं। दूसरों को रंग लगाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : निलंबन बहाली के बाद… आईएएस पाठक बनाए गए… विशेष सचिव… 4 अन्य का बदला प्रभार
Next Article बड़ी खबर : आरक्षक की हत्या मामले में महिला समेत 5 नक्सली गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS : दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा मेकाहारा अस्पताल परिसर में हर रविवार को जरूरतमंदों के लिए लंगर सेवा आयोजन 
Grand News June 8, 2025
Chhattisgarh Crime : तू किसी और की नहीं हो सकती…  सनकी आशिक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के सीने में मारा चाकू
Chhattisgarh Crime : तू किसी और की नहीं हो सकती…  सनकी आशिक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के सीने में मारा चाकू
कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Chhattisgarh : अब रविवार को भी खुली रहेगी सेन्ट्रल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
Chhattisgarh : अब रविवार को भी खुली रहेगी सेन्ट्रल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Tata Nano EV : मिडिल क्लास के लिए बड़ी खुशखबरी, TATA ने लॉन्च किया 440km रेंज वाली TATA Nano EV Car, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान 
BUDGET देश लाइफस्टाइल June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?