Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नक्सली हमला अपडेट : एक और जवान शहीद… शहीदों की संख्या हुई 5… बस के सामने के हिस्से में हुआ ब्लास्ट 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsछत्तीसगढ़नारायणपुर

नक्सली हमला अपडेट : एक और जवान शहीद… शहीदों की संख्या हुई 5… बस के सामने के हिस्से में हुआ ब्लास्ट 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/03/23 at 7:37 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। नारायणपुर में शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 5 हो गयी है। शहीद जवानों में 2 प्रधान आरक्षक, एक आरक्षक, एक सहायक आरक्षक और एक चालक आरक्षक शामिल हैं। बलास्ट के दौरान मौके पर ही चालक आरक्षक सहित तीन जवान शहीद हो गये थे। बाद में दो और जवान भी शहीद हो गये।

Contents
डीजीपी-नक्सल डीजी कल जायेंगे घटनास्थलदो दिन से जंगल में थे जवानये जवान हुए हैं शहीद

इस घटना में 3 जवान अभी भी बेहद गंभीर हैं, जिन्हें नारायणपुर से रायपुर चौपर से लाया जा रहा है। अब से कुछ देर पहले नक्सल आपरेशन के डीजी अशोक जुनेजा ने पत्रकारों से बात करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी। डीजी अशोक जुनेजा के मुताबिक ब्लास्ट शाम करीब सवा चार बजे के आसपास उस वक्त हुई, जब जवान बस में सवार होकर नारायणपुर अपने बेस कैंप लौट रहे थे। बस के सामने के हिस्से में ब्लास्ट हुआ है, इसकी वजह से आगे बैठे जवान इसमें शहीद हुए।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

- Advertisement -

डीजीपी-नक्सल डीजी कल जायेंगे घटनास्थल

लंबे समय बाद ऐसी घटना हुई है, लिहाजा पुलिस महकमा इसे काफी गंभीरता से ले रहा है। डीजीपी डीएम अवस्थी, नक्सल डीजी अशोक जुनेजा सहित कुछ और शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। नक्सल डीजी अशोक जुनेजा के मुताबिक रोड ओपनिंग भी बस को रवाना करने से पहले करायी गयी थी, वहीं डीप माइन भी किया गया था, इसके बावजूद ये घटना हुई है। इस मामले की जांच की जायेगी।

दो दिन से जंगल में थे जवान

22 मार्च को नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दंतेवाड़ा के बोदली और नारायणपुर के कड़ेमेटा से फोर्स रवाना की गयी थी। नारायणपुर के 90 जवान आपरेशन के लिए निकले थे। आज दोपहर करीब सवा बजे जवान कड़ेमेटा कैंप लौटे थे। जवान कैंप से नारायणपुर मुख्यालय के लिए लौट रहे थे। शाम करीब सवा चार बजे जैसे ही बस कड़ेनार व कन्हारगांव के बीच पहुंची, कड़ेनार कैंप से करीब 3 किलोमीटर दूर मरोड़ा गांव के पास नक्सलियों ने डीआरजी जवानों को लेकर जा रही बस को ब्लास्ट से उड़ा दिया। बलास्ट के बाद बस एक गड्ढे में गिर गयी।

ये जवान हुए हैं शहीद

प्रधान आरक्षक पवन मंडावी, आरक्षक सेवक सलाम, आरक्षक चालक करन देहारी व सहायक आरक्षक विजय पटेल सहित 5 जवान शहीद हो गये हैं। इस हमले में 9 जवान घायल हुए हैं। 3 गंभीर रूप से घायल जवान को रायपुर लाया जा रहा है। बस जिला पुलिस बल की बतायी जा रही है। ब्लास्ट के वक्त बस में 27 जवान सवार थे।

 

TAGGED: #छत्तीसगढ़, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, नारायणपुर नक्सल हमला, बस के सामने के हिस्से में हुआ ब्लास्ट, शहीदों की संख्या हुई 5
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल ने नक्सलियों द्वारा जवानों की बस को ब्लास्ट से उड़ाने की घटना की कड़ी निंदा की… जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया
Next Article बड़ी खबर : रोड सेफ्टी सीरीज से लौट रही पुलिसकर्मियों की बस की ट्रक से हुई भिड़ंत… दर्जनों घायल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?