Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Lockdown 2021: कोरोना का कहर… राज्यों में बढ़ी टेंशन… कई शहरों में तालाबंदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking News

Lockdown 2021: कोरोना का कहर… राज्यों में बढ़ी टेंशन… कई शहरों में तालाबंदी

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/25 at 12:06 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने केंद्र सरकार की चिंता को और बढ़ा दिया है। सरकार ने महाराष्ट्र और पंजाब में डबल म्यूटेंट वैरिएंट के बढ़ते मामलों को गंभीर बताया है। महामारी की रफ्तार को रोकने के लिए कई राज्यों ने पिछले साल की तरह इस बार भी लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू का सहारा लिया है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने दो और शहरों नांदेड़ और बीड में लॉकडाउन की घषोणा की है। उधर आगामी त्योहारों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अपने स्तर पर सख्त कदम उठाने को कहा है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 हजार से अधिक मामले मिले हैं और 251 लोगों की जान गई है।

- Advertisement -

नांदेड़ और बीड में लॉकडाउन

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा पीड़ित महाराष्ट्र सरकार बढ़ते खतरे को देखते हुए दो और जिलों नांदेड़ और बीड में लॉकडाउन लगा दिया है। इन जिलों में लॉकडाउन 4 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस दौरान जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 7 बजे दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। इसके साथ ही बाजार, स्‍कूल, जिम, होटल, मॉल, सिनेमा हॉल को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। देश में कुल तीन फीसद सक्रिय माम में ज्यादातर महाराष्ट्र के 9 जिलों में सीमित हैं।

- Advertisement -

गुजरात में होली पर सख्त नियम

- Advertisement -

वहीं, गुजरात सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क नजर आ रही है। राज्य सरकार की तरफ से होली को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए होलिका दहन मनाने की छूट होगी, लेकिन होली वाले दिन सार्वजनिक समारोहों और कार्यक्रमों करने पर प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में पहले ही 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है।

4 दिन में तीन गुना हुआ इजाफा

मध्य प्रदेश में 14 दिन में कोरोना मरीजों की संख्या में तीन गुना इजाफा हुआ है। इसको देखते हुए शिवराज सरकार ने राज्य के चार और शहरों में लॉकडाउन का फैसला किया है। बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन और रतलाम में भी रविवार को लॉकडाउन लगया जाएगा। इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंदौर, भोपाल और जबलपुर में लॉकडाउन लागू किया गया था। सीएम शिवराज ने कहा है कि फिलहाल प्रदेश में लाकडाउन की स्थिति नहीं, लेकिन कैबिनेट बैठक में कठोर कदम उठाने पर निर्णय लिया जाएगा। आवश्यकता होने पर प्रतिबंध बढ़ाए जा सकते हैं।

पंजाब में नए वैरिएंट से चिंता

कोरोना के नए वैरिएंट ने पंजाब में भी अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जांच के लिए भेजे गए 401 सैंपलों में से 326 में कोरोना वायरस का यूके वैरिएंट पाया गया है। 81 फीसद सैंपलों में यूके में पाए जाने वाले वायरस के इस वेरिएंट की मौजूदगी से पंजाब की चिंता बढ़ गई है। पंजाब के पटियाला, होशियारपुर, लुधियाना, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब सहित कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। इस दौरान रात 9 से सुबह 5 बजे तक पाबंदिया लागू रहेंगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article होली का त्यौहार और... देवर-भाभी की सांठगांठ... BIG NEWS : होली का त्यौहार और… देवर-भाभी की सांठगांठ… होने वाला था बड़ा खेल
Next Article धमधा के शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में सायकल का किया निःशुल्क वितरण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: नगर सैनिकों की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 जून को,30 मई तक आवेदन आमंत्रित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 19, 2025
CG NEWS: शहर की समस्याओं के निदान के लिए रिटार्यड कर्मचारी बैठे आमरण अंशन पर
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 19, 2025
CG NEWS: रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल से छिपे हत्यारे समेत कई वारंटी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 19, 2025
CG Crime
CG Crime: ओवरब्रिज के नीचे गांजा तस्करी करते महिला समेत दो गिरफ्तार, 21 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?