Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: असम दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह… प्रियंका गाँधी पर साधा निशाना… कहा – चाय बागान में पत्ती नहीं आई, प्रियंका जी फोटो सेशन करा रही हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

असम दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह… प्रियंका गाँधी पर साधा निशाना… कहा – चाय बागान में पत्ती नहीं आई, प्रियंका जी फोटो सेशन करा रही हैं

GrandNews
Last updated: 2021/03/26 at 9:04 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

अमित शाह ने शुक्रवार को असम के कामरूप और मोरीगांव में रैलियां कीं। शाह ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी और बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के गठबंधन पर जमकर हमला बोला। गृह मंत्री अमित शाह ने करीमगंज में कहा कि कांग्रेस पार्टी के 2 नेता, ये भाई-बहन असम में पर्यटन के लिए आते हैं। राहुल बाबा को देखा है या नहीं? अभी चाय बागान में पत्ती नहीं बैठी है और प्रियंका जी पत्ती तोड़ने के लिए फोटो सेशन करा रही हैं।

लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून लाया जाएगा
अगर असम में भाजपा की दोबारा सरकार आई तो इस बार लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून लाया जाएगा। बाहरी घुसपैठियों को यहां जमीन पर कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। लैंड जेहाद के माध्यम से असम की पहचान को बदलने का काम बदरुद्दीन अजमल ने किया था। कांग्रेस आज उसी बदरुद्दीन अजमल के साथ है।

- Advertisement -
Ad image

काजीरंगा के जंगलों में घुसपैठिए बिना रोक-टोक के गैंडों का शिकार करते थें। आज पूरे विश्व में गैंडा असम की पहचान बना हुआ है। पूरे काजीरंगा के जंगलों को घुसपैठियों से मुक्त कराने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

- Advertisement -

कांग्रेस की सरकार आई तो नौकरियों पर घुसपैठियों का होगा कब्जा
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि बदरुद्दीन अजमल असम की पहचान है। असम की पहचान शंकर देव और माधव देव हैं, वीर सेनापति लाचित बोरफूकन हैं। कांग्रेस कितनी भी जोर लगा ले हम बदरुद्दीन अजमल को असम की पहचान नहीं बनने देंगे। अगर बदरुद्दीन अजमल और कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए फिर से असम के नौजवानों की नौकरियों पर कब्जा करने लगेंगे।

- Advertisement -

उन्होंने भाजपा सरकार दोबारा बनने पर 8वीं कक्षा के बाद सभी बच्चियों को साइकिल देने की घोषणा की। कॉलेज जाने वाली हर छात्रा को स्कूटी देने के साथ 2 लाख सरकारी नौकरियां और 8 लाख प्राइवेट नौकरियों का सृजन 2022 से पहले करने का वादा किया।

काजीरंगा के जंगलों में घुसपैठिए बिना रोक-टोक के गैंडों का शिकार करते थें। आज पूरे विश्व में गैंडा असम की पहचान बना हुआ है। पूरे काजीरंगा के जंगलों को घुसपैठियों से मुक्त कराने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

5 साल में राज्य आतंकवाद से मुक्त होकर विकास के रास्ते पर आया
शाह ने कहा कि हमने असम को आंदोलन मुक्त बना दिया। पिछले 5 साल में असम में कोई बड़ा आंदोलन हुआ है क्या? आतंकवाद खत्म हुआ है। 2000 से ज्यादा आतंकवादियों ने मुख्यधारा में आना पसंद किया है। बोडो लैंड का समझौता समस्त असम के लिए शांति का पैगाम है। वर्षों से जो असम आतंकवाद के चलते युवाओं की जान गंवाता था, वो असम आज मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद से मुक्त होकर विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।

असम में तीन चरणों में चुनाव
असम की 126 सीटों के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में कुल 47 सीटें हैं। दूसरे में 39 और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 2 मई को होगी।

TAGGED: GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मेडिकल स्टोर्स की आड़ में चल रहा था कोरोना मरीजों का उपचार देसी कट्टा और जिन्दा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के ज्वेलरी और बाइक बरामद, अन्य साथी के तलाश में पुलिस 
Next Article स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह पर बन रही फिल्म, टीज़र जारी…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG NEWS: जिले के सभी थानों में माह में दो बार थाना दिवस का आयोजन,आम लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान किया जाएगा
Grand News छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: जनदर्शन में विधायक रोहित साहू ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, शिव मंदिर स्थल को यथावत रखने का दिया आश्वासन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ट्रक ट्रेलर ड्राइवरों को मिलेगा 5 लाख रुपये का जीवन सुरक्षा बीमा सुरक्षा सर्टिफिकेट, 1000 से अधिक लाभार्थी होंगे शामिल… 
Grand News छत्तीसगढ़ भिलाई June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?