Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोरोना ब्रेकिंग : देश में हालात हुए बेकाबू… एक ही दिन में आये 53,000 हजार से ज्यादा मरीज…   छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों से ही 85 प्रतिशत मामले… देखिए कहा कितने मरीज और कहा कितनी मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona CasesGrand Newsछत्तीसगढ़देश

कोरोना ब्रेकिंग : देश में हालात हुए बेकाबू… एक ही दिन में आये 53,000 हजार से ज्यादा मरीज…   छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों से ही 85 प्रतिशत मामले… देखिए कहा कितने मरीज और कहा कितनी मौत

Poonam Shukla
Last updated: 2021/03/31 at 12:43 PM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
Corona virus in india
SHARE

 

Contents
5 प्रमुख राज्यों के हाल… 1. महाराष्ट्र: लगातार दूसरे दिन नए मामलों में गिरावट2 . छत्तीसगढ़3 गुजरात: रोजाना 2,000 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे4. पंजाब: बीते दिन नए केसों से ज्यादा मरीज ठीक हुए5. मध्यप्रदेश: नए संक्रमितों में कमी दर्ज की गई

देश में बीते 24 घंटे में 53,125 नए केस आए, 41,217 मरीज ठीक हुए और 355 की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा बीते 104 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 16 दिसंबर को 356 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को अकेले महाराष्ट्र में ही 139 लोगों की मौत हुई। राज्य में यह लगातार छठा दिन था जब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

- Advertisement -
Ad image

महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब समेत आठ राज्यों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है और पिछले एक दिन में देश में सामने आए संक्रमण के मामलों में से 84.5 प्रतिशत मामले इन राज्यों के हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से से यह जानकारी दी गई।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है, कोरोना वायरस के 84.5% नए मामले इन आठ राज्यों से हैं।

- Advertisement -

5 प्रमुख राज्यों के हाल…


1. महाराष्ट्र: लगातार दूसरे दिन नए मामलों में गिरावट

यहां मंगलवार को 27,918 नए मरीज मिले। 23,820 ठीक हुए, जबकि 139 की मौत हुई। बीते दो दिन से नए केसों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले रविवार को 40,414 और सोमवार को 31,643 लोग पॉजिटिव मिले थे। राज्य में अब तक 27.73 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 23.77 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 54,422 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 3.40 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

2 . छत्तीसगढ़

मंगलवार को 3,108 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 987 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,18,436 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 22,057 है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 769, राजनांदगांव 245, बालोद 114, बेमेतरा 200, कबीरधाम 51, रायपुर 728, धमतरी 78, बलौदाबाजार 50, महासमुंद 119, गरियाबंद 33, बिलासपुर 163, रायगढ़ 69, कोरबा 108, जांजगीर-चांपा 76, मुंगेली 29, जीपीएम 14, सरगुजा 53, कोरिया 19, सूरजपुर 53, बलरामपुर 10, जशपुर 36, बस्तर 27, कोंडागांव 5, दंतेवाड़ा 6, सुकमा 2, कांकेर 47, नारायणपुर 2, बीजापुर 2 अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आज कुल 29 कोरोना मौतें हुई हैं।राजधानी में 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई है। वहीं दुर्ग में 6 लोगों की जान गयी है। महासमुंद में 4, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, बिलासपुर और जशपुर में 1-1 मौत हुई है।

 

3 गुजरात: रोजाना 2,000 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे

यहां मंगलवार को 2,220 नए कोरोना मरीज मिले। 1,988 मरीज ठीक हुए, जबकि 10 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.05 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.88 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,510 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 12,263 लोगों का इलाज चल रहा है।

4. पंजाब: बीते दिन नए केसों से ज्यादा मरीज ठीक हुए

यहां मंगलवार को 2,188 नए मरीज मिले। 2,536 ठीक हुए, जबकि 64 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.36 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.06 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,813 की मौत हुई है। फिलहाल 23,731 लोगों का इलाज चल रहा है।

5. मध्यप्रदेश: नए संक्रमितों में कमी दर्ज की गई

यहां मंगलवार को 2,173 नए मरीज मिले। 1,279 लोग ठीक हुए, जबकि 10 की मौत हुई। राज्य में बीते 24 घंटे में नए केस में मामूली गिरावट देखी गई। सोमवार को यहां 2,323 मामले सामने आए थे। राज्य में अब तक 2.91 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.71 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,967 की मौत हुई है। फिलहाल 15,150 लोगों का इलाज चल रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING: राजधानी से आए दो तस्कर 12 नग हीरे के साथ चढ़े गरियाबंद पुलिस के हत्थे
Next Article CG ब्रेकिंग : 15 एकड़ खेत में लगी भीषण आग… लाखों की फसल जलकर खाक… मौके पर पहुंचा दमकल विभाग 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर आपराधिक तत्वों में लगाई मिट्टी, संगठनों में काफी आक्रोश, देखें विडियो
CG BREAKING : डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर आपराधिक तत्वों ने लगाई मिट्टी, संगठनों में काफी आक्रोश, देखें विडियो
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 9, 2025
CG : सीएम साय के साथ आम महोत्सव में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा 
CG : सीएम साय के साथ आम महोत्सव में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा 
रायपुर June 9, 2025
BIG NEWS : अस्पताल की बड़ी लापरवाही ! चाय के कप में लिया गया यूरिन सैंपल
BIG NEWS : अस्पताल की बड़ी लापरवाही ! चाय के कप में लिया गया यूरिन सैंपल
Breaking News Grand News मध्य प्रदेश June 9, 2025
RAIPUR : विधायक अनुज शर्मा ने बरौदा में बालिका छात्रावास भवन का किया लोकार्पण व शिलान्यास
RAIPUR : विधायक अनुज शर्मा ने बरौदा में बालिका छात्रावास भवन का किया लोकार्पण व शिलान्यास
Grand News रायपुर June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?