Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तीन साल की बच्ची से दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म, मां को मासूम ने ऐसे बताई आपबीती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइम

तीन साल की बच्ची से दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म, मां को मासूम ने ऐसे बताई आपबीती

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/31 at 3:05 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

हरियाणा के यमुनानगर जिले के एक गांव में मौसी के घर खेलने जा रही तीन साल की बच्ची को एक युवक व उसके 15 साल के दोस्त ने रास्ते में रोक लिया। आरोपी बच्ची को खेलने के बहाने अपने बाड़े में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने बच्ची से गलत काम किया। शौच करते समय जब बच्ची को दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को आपबीती बताई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह व युवक को जिला जेल भेजा गया। एक गांव निवासी महिला ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि

- Advertisement -
Ad image

26 मार्च को दोपहर बाद करीब दो बजे उसकी तीन साल की बेटी गांव में ही अपनी मौसी के घर खेलने जा रही थी।

रास्ते में ही गांव के ही 20 साल के युवक ने अपने 15 साल के दोस्त के साथ मिलकर उसकी बेटी को रोक लिया। आरोपी उसे खेलने की बात कहकर अपने बाड़े में ले गए। आरोप है कि वहां दोनों लड़कों ने उसकी तीन साल की बच्ची से गलत काम किया। शाम को जब वह अपनी बच्ची को शौच कराने लगी तो उसने दर्द होने की बात कही। जब उसने इस बारे में उससे पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। हालांकि वह पूरी बात नहीं बता पाई थी।

इसलिए वह संदेह में रही। 28 मार्च को उसकी लड़की उसकी बहन के लड़के के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी 15 वर्षीय लड़का फिर वहां आया और उसकी बेटी को अपने साथ ले जाने लगा। इसी दौरान उसका देवर वहां पहुंच गया। उसके देवर ने उस लड़के को पकड़ लिया। तब उसकी बेटी ने लड़के की तरफ इशारा करते हुए बताया कि यह वही लड़का है, जिसने उसके साथ गलत काम किया था।

उसके देवर ने जब उस लड़के से दूसरे लड़के के बारे में पूछा तो उसने उसका नाम बताया। इसके बाद आरोपी उनके चंगुल से छूट कर फरार हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक व उसके नाबालिग दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच की। सोमवार देर शाम को पुलिस ने दोनों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।

बिलासपुर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह अंबाला और आरोपी युवक को जिला जेल भेज दिया गया।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article करीना कपूर के बाद काम पर लौटीं ये मशहुर अभिनेत्री, फिटनेस देख हैरान हुए लोग
Next Article CG बड़ी ख़बर : कल से हवाई सफ़र पड़ा महंगा… जानें कितना देना होगा अतिरिक्त चार्ज
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Teacher Promotion : स्कूल शिक्षा विभाग में 1227 व्याख्याताओं का प्रमोशन, आदेश जारी
CG Teacher Promotion : स्कूल शिक्षा विभाग में 1227 व्याख्याताओं का हुआ प्रमोशन, आदेश जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 24, 2025
 CG Accident : रेत से भरी दो हाइवा में जोरदार भिड़ंत, हेल्पर की दर्दनाक मौत
 CG Accident : रेत से भरी दो हाइवा में जोरदार भिड़ंत, हेल्पर की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ धमतरी July 24, 2025
Crime News: राजधानी रायपुर में डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर साइबर ठगों ने 63 वर्षीय बुजुर्ग से 14 लाख रुपये ठग लिए!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 24, 2025
Hareli Tihar 2025: छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार ‘हरेली तिहार’ क्यों है खास? जानें परंपराएं, पूजा विधि और पारंपरिक व्यंजन
Grand News आलेख छत्तीसगढ़ धर्म रायपुर रोचक खबरें July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?