Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिग न्यूज़ : कई राज्यों में फिर से स्कूल-कॉलेज बंद, देखें पूरी लिस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking News

बिग न्यूज़ : कई राज्यों में फिर से स्कूल-कॉलेज बंद, देखें पूरी लिस्ट

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/31 at 4:38 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
13 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल—कॉलेज, राज्य सरकार ने जारी किया फरमान
13 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल—कॉलेज, राज्य सरकार ने जारी किया फरमान
SHARE

देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्यों ने सक्रियता बढ़ाते हुए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 21 लाख 49 हजार 335 के पार पहुंच गई है। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए, यूपी, एमपी, पंजाब, गुजरात समेत कई राज्यों ने स्कूल-कॉलेजों को फिर से बंद रखने का फैसला लिया है।

पंजाब में प्रदेश सरकार ने पहले से जारी पाबंदियां 10 अप्रैल तक बढ़ा दी हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कक्षा 8 तक के स्कूलों को 4 अप्रैल तक के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। प्रदेश में अन्य शैक्षिक संस्थान कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के साथ खोले जाएंगे। जबकि मध्य प्रदेश में पहली से लेकर आठवीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं 15 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। आइए जानते हैं अन्य राज्यों की क्या स्थिति है।

- Advertisement -
Ad image

उत्तर प्रदेश में 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

- Advertisement -

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में,कोरोना महामारी की स्थिति का पता लगाने के लिए मंगलवार, 30 मार्च 2021 को अपने आवास पर समीक्षा बैठक की। मीटिंग में, 8वीं क्लास तक स्कूलों को चार अप्रैल तक बंद रखने का फैसला किया गया। हालांकि, राज्य में 31 मार्च तक स्कूल बंद रखने के आदेश पहले से थे। ऐसे में कई निजी स्कूल 5 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी में हैं।

- Advertisement -

पंजाब में 10 अप्रैल तक स्कूल कॉलेज बंद

पंजाब सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए 10 अप्रैल तक स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है। अभी जो पाबंदियां थीं वे 31 मार्च तक थीं, जिन्हें 10 दिन और आगे बढ़ाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि राज्य में मई के मध्य तक, नए मामलों में कमी आने की उम्मीद है। ऐसे में सीएम अमरिंदर सिंह ने कोरोना जांच और टीकाकरण को बढ़ाने का आदेश दिया है। पंजाब इस समय कोरोना वायरस की सबसे तेज दूसरी लहर वाले टॉप 6 राज्यों की सूची में शामिल है।

मध्य प्रदेश में 8वीं तक की सभी कक्षाएं 15 अप्रैल तक बंद

मध्य प्रदेश में 8वीं तक की सभी कक्षाएं 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के सेक्रेटरी संजय गोयल द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है, ‘विभाग की समीक्षा बैठक 4 दिसंबर 2020 में लिए गये फैसले अनुसार पहली से 8वीं तक के स्कूल 31 मार्च 2021 तक बंद रखे गए थे। जिसे, रोजाना लगातार बढ़ते संक्रमित मामलों को देखते हुए 15 अप्रैल 2021 तक कर दिया गया है।’ वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षा 01 अप्रैल से शुरू होंगी। हालांकि, ऑफलाइन क्लास के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी।

गुजरात में आठ नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित स्कूलों को 10 अप्रैल तक बंद

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य के आठ नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित स्कूलों को 10 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, भावनगर और राज्य राजधानी गांधीनगर शामिल है। हालांकि, कक्षा 9 और 11 के लिए स्कूलों को सीमित स्टाफ सदस्यों और कोरोना वायरस सावधानियों के साथ फरवरी में फिर से खोल दिया है। गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा  ने कहा था कि स्कूल के कर्मचारियों और छात्रों को मास्क पहनना, शारीरिक दूरी बनाए रखना और तापमान को रिकॉर्ड करने के लिए थर्मल चेकिंग अनिवार्य है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ब्रेकिंग : 47 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… बताई जा रही यह वजह
Next Article YouTube वीडियो पर मिले डिसलाइक को कर पाएंगे हाइड, कंपनी ने किया कंफर्म
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?