Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : कुंभ राशि में धन योग… जानिए शेष राशियों का हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराशिफल

HOROSCOPE : कुंभ राशि में धन योग… जानिए शेष राशियों का हाल

Desk
Last updated: 2021/04/02 at 7:41 AM
Desk
Share
5 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 02 अप्रैल, 2021

मेष : मेष राश‍ि के जातकों के ल‍िए आज का दिन यात्रा से होने वाले लाभ का संकेत दे रहा है। लेक‍िन कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतने की भी जरूरत है। अन्‍यथा दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा।

- Advertisement -
Ad image

वृषभ : वृष राश‍ि के जातकों के ल‍िए आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन होने का योग बन रहा है। हालांक‍ि देर शाम तक आप अपने कार्य कौशल से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर-गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। आज शुभ व्यय होने का भी योग है।

मिथुन : आज म‍िथुन राश‍ि के जातकों के ल‍िए राजनैतिक गतिविधियों में बाधाएं आएंगी। दोपहर बाद क‍िसी म‍ित्र से हुई मुलाकात आज ब‍िगड़ते कार्य बना देगी। नए न‍िवेश से आज आपको लाभ म‍िल सकता है। र‍िश्‍तों के प्रत‍ि आपको थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है अन्‍यथा आज आपको अपनों की बेरूखी का भी सामना करना पड़ सकता है।

कर्क : आज जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। सद्कार्यों में रुचि बनी रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें। क‍िसी भी काम में अगर आज सफलता न म‍िल रही हो तो परेशान होने के बजाए थोड़ा रेस्‍ट करें और फ‍िर नई ऊर्जा के साथ कार्य करें।

सिंह : आज का दिन मिश्रित फलकारक है, समाज में आपकी स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। क‍िसी नए न‍िवेश संबंधी चल रहे कार्यों में सजगता बरतें, अन्‍यथा व‍िरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको व‍िशेष सम्‍मान म‍िलेगा।

कन्या : आज कन्‍या राश‍ि के जातकों की प्रत‍िष्‍ठा में वृद्धि का योग है। क‍िसी सामाज‍िक कार्य में आपके योगदान की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेक‍िन घबराएं नहीं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला : आज सांसारिक सुख-भोगों में वृद्धि का योग है। इसके अलावा आज जीवनसाथी का हर कार्य में सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। द‍िन के दूसरे पहर से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें।

वृश्चिक : आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। क‍िसी अनाथालय या फ‍िर वृद्धाश्रम में आपके योगदान की आज हर ओर सराहना होगी। इससे आपका मन भी काफी प्रसन्‍न रहेगा। सेहत के मामले में आज का द‍िन काफी अच्‍छा है। आज ऑफ‍िस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है।

धनु : आज आस-पास के वातावरण में आपको थोड़ी असहजता महसूस होगी। लेक‍िन मन को शांत रखेंगे तो आप स्थितियों को समझ पाएंगे। इस तरह आप शाम तक सारी स्थितियों को अपने मन मुताबि‍‍क बनाने में कामयाब हो जाएंगे। हालांक‍ि आज क‍िसी अपने प्रिय की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर : आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। ध्‍यान रखें किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें।

कुंभ : आज अचानक ही बड़ी मात्रा में धन लाभ का योग है। पार‍िवार‍िक स्‍तर पर आज पत्‍नी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। लेक‍िन समझदारी से काम लेंगे तो स्थितियां संभल भी सकती हैं। प्रेम करते हैं तो आज अपने र‍िश्‍ते को शादी में तब्‍दील करने के बारे में सोचेंगे। इससे आपकी लवलाइफ आज काफी अच्‍छी रहेगी।

मीन : आज का द‍िन आपके ल‍िए काफी अच्‍छा है। जि‍न्‍होंने हाल फ‍िलहाल अपने कर‍ियर की शुरुआत की है उन्‍हें एक नया अवसर म‍िल सकता है। क‍िसी नए प्रॉजेक्‍ट की ज‍िम्‍मेदारी भी सौंपी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सायंकाल से रात्रि का समय भी मेल-मिलाप में बीतेगा। क‍िसी मह‍िला म‍ित्र की मदद से आज अरसे से रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सेक्स रैकेट : होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने मारी रेड… आपत्तिजनक हालत में मिले युवक और युवतियां… 7 लड़कियां समेत 10 गिरफ्तार 
Next Article इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की BREAKING NEWS : विधायक अनिता शर्मा ने… सोनिया गांधी को लिखा… 5 पन्नों का पत्र… पापुनि के अनबूझे पहलुओं को किया उजागर… डॉ अशोक चतुर्वेदी पर गम्भीर आरोप
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : हिरासत में ली गई सूदखोर रोहित तोमर की पत्नी भावना, पति को लेकर हो रही पूछताछ 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 15, 2025
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथुर मे डायरिया का प्रकोप जारी, 7 लोग अस्पताल में भर्ती
Grand News July 15, 2025
निलंबित
CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित
छत्तीसगढ़ जशपुर July 15, 2025
अनुपस्थिति और लापरवाही पर पटवारी बर्खास्त विभागीय जांच में दोष सिद्ध, कलेक्टर गरियाबंद की सख्त कार्रवाई
Grand News July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?