Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे रायपुर… वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से कर रहे है चर्चा… घायल जवानों से करेंगे मुलाकात 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे रायपुर… वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से कर रहे है चर्चा… घायल जवानों से करेंगे मुलाकात 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/04/04 at 8:45 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पहुँचे। एयरपोर्ट पर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर रहे है। कुछ देर बाद सीएम भूपेश बघेल रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती घायल जवानों से मुलाकात करेंगे।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बलों के आपरेशन जारी रहेंगे, नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में कैम्पों की स्थापना का कार्य तेजी से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज रायपुर वापस लौटने के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से बीजापुर में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ की घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़ाई में हमारे जवानों की शहादत हुई है, लेकिन वे बहादुरी से लड़े हैं। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सुरक्षा बल बुलंद हौसलों के साथ नक्सलियों से उनकी मांद में घुसकर लड़ाई लड़ रहे हैं। बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई इस लड़ाई में नक्सलियों का काफी नुकसान हुआ है। हमें जानकारी मिली है कि नक्सली 4 ट्रेक्टर में भरकर घटना स्थल से मृत एवं घायल नक्सलियों को ले गए। उन्होंने कहा कि 4 घंटे तक चली इस लड़ाई के दौरान सुरक्षा बलों के हौसलें बुलंद थे और उन्होंने नक्सलियों के प्रभाव वाले क्षेत्र में अंदर घुसकर बहादुरी से लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का प्रभाव लगातार सिमट रहा है और उनका असर अब केवल एक बहुत सीमित क्षेत्र में रह गया है। इससे बौखलाकर वो अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं। हम उनके प्रभाव क्षेत्र में लगातार पुलिस कैम्प स्थापित कर रहे हैं और आगे भी यह कार्य जारी रखेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली कमांडर हिडमा के छिपे होने की जानकारी सुरक्षाबलों को मिली थी। जिसके बाद शुक्रवार शाम को सुरक्षाबलों ने बीजापुर और सुकमा बॉर्डर पर पड़ने वाले जोनागुडा इलाके में ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। नक्सलियों ने तीन तरीके से सुरक्षाबलों पर हमला किया।  पहला बुलेट से, दूसरा नुकीले हथियारों से और तीसरा देसी रॉकेट लॉन्चर से। इस हमले में 200 से 300 नक्सली शामिल थे।  इस हमले में सुरक्षाबलों के 23 जवान शहीद हुए हैं, जबकि कई घायल हो गए हैं। करीब 15 नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है।

 

ALSO READ : RAIPUR CRIME : देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार… डरा-धमका कर किया दुष्कर्म

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : कोविड केयर सेंटर के कर्मचारी पर गिरी गाज… कलेक्टर ने दिए हटाने के निर्देश
Next Article ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घायल जवानों से की मुलाकात… शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : मैनपाट में बीजेपी कार्यकर्ताओं की पाठशाला शुरू, अंबिकापुर पहुंचे सीएम साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 
Chhattisgarh : मैनपाट में बीजेपी कार्यकर्ताओं की पाठशाला शुरू, अंबिकापुर पहुंचे सीएम साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 
छत्तीसगढ़ सरगुजा July 7, 2025
CG : गरियाबंद में मूसलाधार बारिश का कहर: सड़कों पर जलजमाव, घरों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त
CG : गरियाबंद में मूसलाधार बारिश का कहर: सड़कों पर जलजमाव, घरों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 7, 2025
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे दंपति 
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को रौंदा, रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे दंपति 
छत्तीसगढ़ दुर्ग July 7, 2025
Kedarnath Yatra : भारी बारिश से रोकी गई केदारनाथ यात्रा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में फंसे यात्री
Kedarnath Yatra : भारी बारिश से रोकी गई केदारनाथ यात्रा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में फंसे श्रद्धालु
NATIONAL देश July 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?