Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन में 20 से 30 प्रतिशत की होगी कटौती, वित्त विभाग ने राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsछत्तीसगढ़

अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन में 20 से 30 प्रतिशत की होगी कटौती, वित्त विभाग ने राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव

GrandNews
Last updated: 2020/05/28 at 4:29 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर, मंत्रालय से एक बड़ी खबर आ रही है। वित्त विभाग राज्य के अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन में 20 से 30 प्रतिशत की कटौती पर विचार कर रहा है। पता चला है, फायनेंस विभाग ने इसका प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। जाहिर है, कोरोना संकट के दौर में राज्य के खजाने की हालत चरमरा गई है। पिछले साल अप्रैल में सरकार को 2100 करोड़ का राजस्व मिला था। मगर इस बार अप्रैल का राजस्व 400 करोड़ पर ठहर गया। और, आगे भी सरकार के राजस्व का ग्राफ बहुत अच्छा दिखाई नहीं पड़ रहा। उद्योग-व्यापार चालू जरूर हो गए हैं लेकिन, प्रोडक्शन अभी सीमित हैं। कोरोना में माईनिंग कम होने से रायल्टी भी पहले से कम मिलेगी। अलबत्ता, कोरोना जिद पर खर्च बढ़ गए हैं। सरकार ने कल ही ख! में कटौती करने के ध्येय से अधिकारियों, कर्मचारियों के इंक्रीमेंट रोकने के अलावा और कई फैसले किए थे। अब अधिकारियों, कर्मचारियों की सेलरी कटौती का प्रस्ताव दे दिया है वित्त विभाग ने। अपुष्ट सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फायनेंस के इस प्रस्ताव से फिलहाल सहमत नहीं हैं। हालांकि, वित्त विभाग उन्हीं के पास है। लेकिन, उन्होंने इस पर फिलहाल कोई निर्णय न लेने के निर्देश दिए हैं। वित्त विभाग के अफसरों का कहना है, भारत सरकार ने अधिकारियों, कर्मचारियो के डीए समेत कई मर्द में कटौतियां की है। दूसरे राज्य भी खर्च कम करने कई फैसले किए हैं। अफसरों ने एनपीजी को बताया राजस्व प्राप्ति की स्थिति को देखते कड़े वित्तीय कदम उठना अब बेहद आवश्यक हो गया है। वरना, राज्य के बुनियाद विकास के काम प्रभावित होंगे।

- Advertisement -

ज्ञातव्य है, राज्य सरकार ने कल बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश जारी किया कि PSC की भर्ती और अनुकंपा नियुक्ति को छोड़कर तमाम पदों पर सीधी भर्ती के लिए अब वित्त विभाग की अनुमति लेनी होगी। जिन पदों के लिए वित्त विभाग से भर्ती की अनुमति पहले मिली भी थी, लेकिन उनकी जॉइनिंग नहीं हुई थी, उनके लिए अब वित्त की अनुमति जरूरी होगी। वित्त विभाग को पूर्व खर्च का प्रस्ताव और उसकी जरूरत की जानकारी देनी होगी, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जायेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

राज्य सरकार ने बड़ा निर्देश देते हुए कर्मचारियों व अधिकारियों के इंक्रीमेंट पर एक साल के लिए रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि सभी शासकीय सेवकों को 1 जुलाई 2020 एवं 1 जनवरी 2021 के इंक्रीमेंट में रोक लगा दी गयी है। ये आदेश आगामी आदेश तक जारी रहेगी। हालांकि 1 जनवरी 2020 और 1 जुलाई 2021 से पूर्व सेवानिवृत होने वाले शासकीय कर्मचारियों पर ये लागू नहीं होगा।

- Advertisement -

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Big Breaking : एम्स में काम करेगी रोबोट नर्स… सीएम ने जताई खुशी
Next Article कोविड 19 अस्पताल सहित सरकारी अस्पतलों में 361 डॉक्टरों को मिली पदस्थापना …देखिये सूची
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : मनरेगा आबंटित भूमि पर मशीन से अवैध मिट्टी खनन, परिवहन पर विभाग मौन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 4, 2025
Khushboo Nag : छत्तीसगढ़ की बिटिया खुशबू नाग ने रचा इतिहास, NPC वर्ल्ड वाइड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
Khushboo Nag : छत्तीसगढ़ की बिटिया खुशबू नाग ने रचा इतिहास, NPC वर्ल्ड वाइड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
छत्तीसगढ़ June 4, 2025
Uttar Pradesh : यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की 6 किशोरियों की मौत: हादसे से पहले बनाई गई रील हो रही वायरल, गांव में पसरा मातम
Uttar Pradesh : यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की 6 किशोरियों की मौत: हादसे से पहले बनाई गई रील हो रही वायरल, गांव में पसरा मातम
NATIONAL उत्तरप्रदेश June 4, 2025
Parliament Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू
Breaking News देश June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?