Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: EXCLUSIVE : माडवी हिडमा नक्सली हमले का मास्टरमाइंड, एक छोटे से गांव का लड़का… जो आतंक का पर्याय बन गया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़देशनक्सलवाद

EXCLUSIVE : माडवी हिडमा नक्सली हमले का मास्टरमाइंड, एक छोटे से गांव का लड़का… जो आतंक का पर्याय बन गया

GrandNews
Last updated: 2021/04/05 at 8:45 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

डेस्क। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में 22 जवानों की शहादत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस मुठभेड़ में 15 नक्सली भी ढेर हुए। इतनी बड़ी मुठभेड़ के पीछे नक्सल कमांडर माडवी हिडमा का नाम सामने आया है। हिडमा पहले से ही सैन्य बलों की ‘मोस्ट वांटेड’ की सूची में है। उस पर 25 लाख का ईनाम भी घोषित है। सुकमा जिले के एक छोटे से गांव से आने वाले इस दुबले-पतले और अनपढ़ नक्सली ने अब तक कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है और नक्सलियों के कोर ग्रुप में काफी गहरी पैठ बना ली है।

हिडमा ने कोई बुनियादी शिक्षा नहीं ली है पर अब वो फर्राटे से अंग्रेजी बोल लेता है। आधुनिक हथियार चलाने और संचार तकनीक के इस्तेमाल में भी उसने खासी महारत हासिल कर ली है. हिडमा, सुकमा के जंगलों में करीब एक हजार लड़ाकों की अपनी ही फौज को संचालित करता है। नक्सलियों के अधिकांश कमांडर आंध्र प्रदेश से आते हैं पर हिडमा अपने शातिर अंदाज और बड़ी घटनाओं के दम पर काफी वरिष्ठ हो गया। बीजापुर की ताजा घटना के बाद अब सुरक्षा बलों को भी उसकी सरगर्मी से तलाश है।

- Advertisement -
Ad image

25 मई 2013 को भी सुकमा के झीरम घाटी में हुआ था नक्सली हमला
बीते एक दशक में यह सबसा बड़ा नक्सली हमला है। 25 मई 2013 को सुकमा के झीरम घाटी  में नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया था। इस हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, विद्या चरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा समेत सुरक्षा में तैनात 29 लोगों की मौत हुई थी। 3 अप्रैल को घटी बीजापुर की घटना ने एक बार फिर उस हमले की याद ताजा कर दी।

- Advertisement -

25 लाख का इनामी है नक्सली
माडवी हिडमा पर पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। नक्सल कमांडर माडवी हिडमा को संतोष उर्फ इंदमुल उर्फ पोडियाम भीमा जैसे कई नामों से भी जाना जाता है। वह छत्तीसगढ़ पुलिस समेत कई नक्सल प्रभावित राज्यों के पुलिस के लिए मोस्टवांटेड नक्सली है।

- Advertisement -

सुकमा का रहने वाला है नक्सली हिडमा
बताया जा रहा है कि  शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की घटना हिडमा के गांव में ही घटी है। छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला हिडमा का गढ़ है, जहां पर होने वाली सभी नक्सली गतिविधियों को हिडमा संचालित करता है। कद काठी में दुबले पतले हिडमा का नक्सली संगठनों में कद काफी बड़ा है। हिडमा नक्सली गतिविधी और संगठन पर अच्छी पकड़ के कारण ही सबसे कम उम्र में माओवादियों की टॉप सेंट्रल कमेटी का सदस्य बन गया है।

हिडमा कितने गुप्त तरीके से काम करता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुरक्षा बलों के पास उसकी बस एक तस्वीर है जो 2016 की है। अब हिडमा कैसा दिखता है इसकी जानकारी सुरक्षा बलों के पास भी नहीं है।

हिडमा के गांव में बनती है नक्सल गतिविधियों की नीति और रणनीति
छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में नक्सली हमलों को अंजाम देने वाले खूंखार नक्सली हिडमा का जन्म सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में हुआ था। इस गांव में पहुंचने के लिए आज भी ना तो सड़कें हैं और ना ही कोई अन्य सुविधा। आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि राज्य गठन के दो दशक बाद भी इस गांव में स्कूल तक नहीं है। यह गांव दुर्गम पहाड़ियों और घने जंगलों से घिर हुआ है।  यहां आज भी नक्सलियों की जनताना सरकार की तूती बोलती है। बताया जाता है कि नक्सल गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सभी नीति और रणनीति यह पर तैयार होती है और फिर उस घटना को अंजाम दिया जाता है।

TAGGED: #25 लाख का इनामी है नक्सली माडवी हिडमा, #झीरम घाटी नक्सली हमला, #बीजापुर में हुए नक्सली हमले, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोशिश करते-करते थक गई महिला, शादी के तीन साल बाद भी नहीं ले पा रही पति का नाम; आप करेंगे मदद ?
Next Article BREAKING : इस ज़िले में हुई आज कोरोना से 5 लोगों की मौत, वही 144 नए संक्रमित मरीज़ मिले
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Raksha Bandhan 2025 : कब है रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का मुहूर्त
Raksha Bandhan 2025 : कब है रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का मुहूर्त
लाइफस्टाइल June 22, 2025
CG Train : यात्रियों के लिए खुशखबरी; रथयात्रा पर छग में चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें
CG Train : यात्रियों के लिए खुशखबरी; रथयात्रा पर छग में चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें
छत्तीसगढ़ June 22, 2025
CG Government jobs: 12वीं पास के लिए बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में निकली 295 पदों पर सरकारी नौकरी, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
CG Government jobs: 12वीं पास के लिए बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में निकली 295 पदों पर सरकारी नौकरी, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर रोजगार June 22, 2025
RAIPUR : जैतू साव मठ के गांधी भवन में हुआ भरत मिलाप नाटक का मंचन
RAIPUR : जैतू साव मठ में हुआ भरत मिलाप नाटक का मंचन
रायपुर June 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?