Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामलों पर बढ़ोतरी… केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ली बैठक… जानिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री क्या कहा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsCorona Casesछत्तीसगढ़देशमहाराष्ट्रसरकार

BIG NEWS : महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामलों पर बढ़ोतरी… केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ली बैठक… जानिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री क्या कहा…

GrandNews
Last updated: 2021/04/07 at 9:14 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

कोरोना वायरस के मामलों पर बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बुधवार को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है, कुछ राज्य सरकारें अपनी नाकामी को छिपाने के लिए जनता में दहशत फैलान का प्रयास कर रही हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने महाराष्ट्र का नाम लेते हुए कहा कि टीके की कमी को लेकर वहां जनप्रतिनिधियों के बयान सामने आए हैं। यह कुछ भी नहीं है, यह महाराष्ट्र सरकार की महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए बार-बार विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए महाराष्ट्र सरकार की अक्षमता समझ से परे है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रियल टाइम बेसिस पर वैक्सीन आपूर्ति की निगरानी की जा रही है और राज्य सरकारों को इसके बारे में नियमित रूप से अवगत कराया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

निजी वसूली के लिए छूट
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैक्सीन की कमी के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने कहा कि एक स्वास्थ्य मंत्री के रूप में पिछले साल महाराष्ट्र सरकार की ओर से वायरस से लड़ाई का मैं गवाह रहा हूं। उनके खराब रवैये ने देश में वयारस से लड़ने के प्रयासों को बहुत नीचे ला दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि राज्य सरकार अपनी निजी वसुली के लिए लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन से छूट देकर लोगों को खतरे में डाल रही है।

- Advertisement -

अपनी ऊर्जा को स्वास्थ्य स्ट्रक्चर मजबूत करने में लगाए
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसी तरह, हमने छत्तीसगढ़ के नेताओं की टिप्पणियों को भी सुना है, जिनका उद्देश्य टीकाकरण को लेकर लगत सूचना और लोगों में दहशत फैलान है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेहतर होगा कि राज्य सरकार अपनी ऊर्जा को स्वास्थ्य स्ट्रक्चर को मजबूत करने में लगाए, न की छुद्र राजानीति पर। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 2-3 हफ्तों में असामयिक रूप से मौतों की संख्या अधिक देखने को मिली है। क्योंकि वे रैपिड एंटीजन टेस्ट पर ज्यादा निर्भर है जो कि सही रणनीति नहीं है।छत्तीसगढ़ सरकार ने डीसीजीआई द्वारा आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दिए जाने के बावजूद कोवैक्सीन का उपयोग करने से इनकार कर दिया।

- Advertisement -

कई और राज्यों पर साधा निशाना
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कहा कि कई और राज्यों को भी अपने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और मजबूत करने की जरूरत है। कर्नाटक, राजस्थान और गुजरात में टेस्टिंग में सुधार करने की जरूरत है। वहीं, पंजाब को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों की पहचान करना चाहिए जिनको अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता है ताकि मृत्यू दर में सुधार हो सके।

TAGGED: #केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, #छत्तीसगढ़, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, महाराष्ट्र
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : बीजेपी के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव सड़क हादसे में घायल… निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
Next Article कोरोना के रोकथाम के लिए शहर का भ्रमण पर निकले महापौर एजाज ढेबर… मेयर ने की सभी से वैक्सीनेशन लगवाने की अपील…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : घर के दूसरी मंजिल से गिरने से महिला की मौत, भाई और मां ने धक्का देकर गिराने का लगाया आरोप 
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : साय कैबिनेट विस्तार जल्द, अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन चार नामों को लेकर चर्चाएं तेज
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?