Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टरों को दी समझाइश… निजी अस्पताल प्रबंधन से भी की चर्चा… पढ़िए क्या है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking NewsCorona Casesछत्तीसगढ़

BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टरों को दी समझाइश… निजी अस्पताल प्रबंधन से भी की चर्चा… पढ़िए क्या है मामला

Desk
Last updated: 2021/04/11 at 4:31 PM
Desk
Share
5 Min Read
BIG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने... कोरोना नियंत्रण के लिए...
SHARE

ग्रैंड न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हवाई मार्ग के साथ रेल मार्ग से अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट की 72 घंटे के भीतर की निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने बिना निगेटिव रिपोर्ट के आने वाले यात्रियों की जांच और उन्हें एसओपी के अनुसार क्वारेंटिन, कोविड केयर सेंटर या अस्पताल में रखने की व्यवस्था भी करने कहा। उन्होंने प्रदेश में रेमडेसीवीर इंजेक्शन की सुचारू आपूर्ति के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि इस दवाई का उत्पादन करने वाली कम्पनियों के साथ समन्वय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को हैदराबाद और महाराष्ट्र भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष से चर्चा कर उनसे अन्य राज्यों से रेमडेसीवीर इंजेक्शन की आपूर्ति बढ़ाने को कहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों पर चिकित्सा विशेषज्ञों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से चर्चा के बाद ये निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल संचालकों, चिकित्सा विशेषज्ञों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से चर्चा कर कोविड-19 के इलाज में आ रही दिक्कतों, ऑक्सीजन और जरूरी दवाईयों की आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली।

Contents
READ MORE : BIG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने… कोरोना नियंत्रण के लिए… अफसरों को दी समझाइश… देखें वीडियोREAD MORE : HONER : वीरनी पुरस्कार के लिए… चयनित हुई अंकिता गुप्ता… 200 छात्राओं के चयन में… अभिनव भूमिकाREAD MORE : BIG BREAKING : गरियाबंद भी हुआ लाॅक डाउन… जानिए कब से कब तक… कलेक्टर ने किया आदेश जारीREAD MORE : BIG BREAKING : न्यायधानी बिलासपुर में भी लाॅक डाउन… जानिए कब से कब तक… आदेश जारी
- Advertisement -

READ MORE : BIG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने… कोरोना नियंत्रण के लिए… अफसरों को दी समझाइश… देखें वीडियो

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। इस चुनौती का यदि हम योजनाबद्ध तरीके से सामना करेंगे तो अवश्य सफल होंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ की महाराष्ट्र से लगने वाली सभी सीमाओं पर यात्रियों की कड़ाई से जांच की जाए। एयरपोर्ट के साथ ही रेलवे स्टेशनों में भी छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों की जांच की व्यवस्था की जाए। आवश्यकतानुसार यात्रियों को क्वारेंटाईन सेंटर और आईसोलेशन में रखने की व्यवस्था भी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार गांवों में भी संक्रमण फैल रहा है। इसे रोकने के लिए प्रदेश के बाहर से आने वालों की जांच कराना आवश्यक है। गांवों में क्वारेंटाईन सेंटर स्थापित करने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने प्राईवेट अस्पतालों के संचालकों से कहा कि कोरोना मरीजों का बेहतर से बेहतर इलाज करें। इसके लिए राज्य सरकार भी जरूरी सहयोग देगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

READ MORE : HONER : वीरनी पुरस्कार के लिए… चयनित हुई अंकिता गुप्ता… 200 छात्राओं के चयन में… अभिनव भूमिका

वीडियो कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री निवास में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संचालक स्वास्थ्य नीरज बंसोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला और नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के.डी. कुंजाम भी उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू सहित रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के अनेक चिकित्सा विशेषज्ञ, तीनों जिलों के कलेक्टर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और ड्रग एसोसिएशन के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंस से चर्चा में शामिल हुए।

- Advertisement -

READ MORE : BIG BREAKING : गरियाबंद भी हुआ लाॅक डाउन… जानिए कब से कब तक… कलेक्टर ने किया आदेश जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना मरीजों को इलाज में कम से कम आर्थिक बोझ पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निजी क्षेत्र के अस्पतालों से चर्चा कर इलाज की दरों को पुनरीक्षित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना के इलाज को भी डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से सम्बद्ध करें। उन्होंने जरूरत के मुताबिक नये अस्पतालों को भी इलाज की अनुमति प्रदान करने को कहा।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के कलेक्टरों को ऑक्सीजन और आईसीयू सुविधा वाले बिस्तरों तथा वेन्टीलेटर की संख्या बढ़ाने के लिए विधायकों से विधायक निधि की राशि के माध्यम से सहयोग करने का आग्रह करने कहा। उन्होंने औद्योगिक घरानों से भी इसके लिए सहायता लेने कहा।

READ MORE : BIG BREAKING : न्यायधानी बिलासपुर में भी लाॅक डाउन… जानिए कब से कब तक… आदेश जारी

एम्स के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर, डॉ. अजय बेहरा, रामकृष्ण केयर अस्पताल के डॉ. संदीप दवे, नारायणा अस्पताल के डॉ. सुनील खेमका, श्री बालाजी अस्पताल के डॉ. देवेन्द्र नायक, डॉ. शशांक गुप्ता, आईएमए के डॉ.राकेश गुप्ता, डॉ. विकास अग्रवाल, ड्रग एसोसिएशन के  विनय कृपलानी, दुर्ग के डॉ. प्रतीक कौशिक, डॉ. आशीष मित्तल, डॉ. अरविंद प्रकाश सावंत, डॉ. खेरूल, बिलासपुर के डॉ. अखिलेश देवरस, डॉ. मनोज राय, सिम्स के डॉ. रवि शेखर, डॉ. श्रीकांत गिरी, डॉ. आशुतोष तिवारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

https://www.youtube.com/watch?v=skOWrS4953I

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA UPDATE- छत्तीसगढ़ में ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए नई गाइडलाइन, यदि नहीं किया ये तो भूल जाए यात्रा
Next Article सांसद सोनी ने स्वास्थ्य मंत्री को... लिया आड़े हाथ... BIG BREAKING : सांसद सोनी ने स्वास्थ्य मंत्री को… लिया आड़े हाथ… बोले, इससे अच्छा इस्तीफा दे दें
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Big News : तेज आंधी तूफान से 2 इंडिगो फ्लाइट क्षतिग्रस्त, की गई इमरजेंसी लैंडिंग, 227 यात्री सुरक्षित
Breaking News NATIONAL May 21, 2025
CG Accident Breaking : दो ट्रक और सवारी गाड़ी में जोरदार भिड़ंत से लगी भीषण आग, एक की मौत, तीन घायल
Breaking News छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG Crime : युवती से दुष्कर्म करने वाले चार दरिंदे गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 21, 2025
Arang News : पहलगाम हमले के शहीदों की याद में युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया
रायपुर May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?