Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Virtual Inspection : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया इंडोर स्टेडियम में ऑक्सीजन युक्त अस्थाई कोविड अस्पताल का वर्चुअल निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Virtual Inspection : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया इंडोर स्टेडियम में ऑक्सीजन युक्त अस्थाई कोविड अस्पताल का वर्चुअल निरीक्षण

GrandNews
Last updated: 2021/04/12 at 9:28 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
Virtual Inspection : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया इंडोर स्टेडियम में ऑक्सीजन युक्त अस्थाई कोविड अस्पताल का वर्चुअल निरीक्षण
Virtual Inspection : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया इंडोर स्टेडियम में ऑक्सीजन युक्त अस्थाई कोविड अस्पताल का वर्चुअल निरीक्षण
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बनाए गए ऑक्सीजन युक्त 360 बिस्तरों के साथ सर्व सुविधायुक्त अस्थाई कोविड अस्पताल का वर्चुअल निरीक्षण किया।

ALSO READ : कोविड अस्पतालों में खाली बिस्तरों की जानकारी देने नया पोर्टल शुरू… अब एक क्लिक में देख सकते हैं उपलब्ध बिस्तरों की स्थिति…

- Advertisement -
Ad image

इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और महापौर एजाज ढेबर भी उनके साथ थे, जिन्होंने कोविड मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सहायता सुलभ कराने इस इंडोर स्टेडियम में बने अस्थाई अस्पताल में उपलब्ध सभी सुविधाओं की उन्हें विस्तार से जानकारी दी। इस अस्पताल को केवल 04 दिन में तैयार कर नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने जरूरी सेवाओं के साथ ही मरीजों के मनोरंजन व घर से संपर्क तक की संपूर्ण व्यवस्था की हैं।

- Advertisement -

इस कोविड अस्पताल का संचालन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व उनकी टीम द्वारा किया जाएगा, जो आवश्यकता अनुरूप अस्पताल में मरीजों की भर्ती सुनिश्चित करेंगे। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रायपुर में कम समय में उत्कृष्ट चिकित्सा सहायता के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने इस कार्य में लगे पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की है।मुख्यमंत्री  बघेल अपने आवास से वर्चुअल निरीक्षण कर इंडोर स्टेडियम में बने इस अस्थाई कोविड अस्पताल की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।

- Advertisement -

LOCKDOWN : क्या पूरा देश फिर से होगा लॉकडाउन ? मुख्यमंत्रियों के बाद अब पीएम मोदी करेंगे राज्यपालों से चर्चा

सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में उपस्थित नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार ने कैमरे के जरिए अस्थाई कोविड अस्पताल हेतु की गई सभी व्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराते हुए बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए स्टेडियम में ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है।

इस अस्थाई कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त 286 बिस्तर तैयार किए गए है, इसके अलावा 74 आइसोलेशन बेड भी यहां उपलब्ध है। इनमें 219 बेड पर ऑक्सीजन कंसनट्रेटर लगाए गए है, जिसमें ऑक्सीजन के साथ ही साथ नेबुलाइजेशन की सुविधा होगी, जिसके लिए स्थानीय, समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं दानदाताओं ने भी अपना सहयोग दिया है।

ALSO READ : छत्तीसगढ़ भाजयुमों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, गोविंदा को रायपुर, तो परमेश्वर को बेमेतरा की कमान

वर्चुअल निरीक्षण के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि इस अस्थाई कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के रूचि के अनुरूप प्रेरक फिल्मों, सामाचार, टी.वी. सीरियल के प्रसारण के लिए केबल नेटवर्क के जरिए टी.वी. कार्यक्रम देखने व कैरम व अन्य इंडोर गेम की व्यवस्था की गई हैं। चिकित्सकों से मरीज अपनी जरूरतें बता सकें, इसके लिए वार्ड में इंटर काॅम की सुविधा दी गई है।

मरीज अपने परिजनों से बात कर सकें, इसके लिए टेबलेट व फ्री वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाओं से इसे लैस किया गया है। मरीजों की देखभाल व त्वरित निगरानी के लिए सभी वार्ड में क्लोज सर्किट कैमरे लगाए गए हैं, जिसके माध्यम से यहां ड्यूटी कर रहे ऑफिसर, चिकित्सक व स्टाफ उनकी देखभाल करेंगे।

ALSO READ : राजधानी के इस थाना में कोरोना विस्फोट, एक साथ इतने पुलिसकर्मियों संक्रमित … जानिए

आकस्मिक अग्नि शमन दुर्घटनाओं को रोकने स्टेडियम परिसर में अग्निरोधी सेवाओं में विस्तार व नवीनीकरण किया गया है। इसके अंतर्गत स्टेडियम में अग्नि व ज्वलनशील स्थितियों की पूर्व पहचान के लिए स्मोक डिटेक्टर व नये स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर हाइड्रेंट, होज रील, लैडिंग वाॅल्व, डीजल व इलेक्ट्रिकल पंप लगाए गए हैं, जो दुर्घटनाओं को रोकने में तत्परता से कार्य करेंगे।

TAGGED: @RAIPUR, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजधानी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Flag March : क्षेत्र में बढ़ते कोरोना मरीज़ों से प्रशासन सख़्त... जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील Flag March : क्षेत्र में बढ़ते कोरोना मरीज़ों से प्रशासन सख़्त… जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील
Next Article RAIPUR BREAKING : लॉकडाउन में लापरवाही पर कलेक्टर हुए गर्म… SSP ने कहाँ- फालतू घूमते पाए जाने पर अब गाड़ी होगी ज़ब्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
CG : बिलासपुर निगम की बड़ी कार्रवाई, शनिचरी रपटा क्षेत्र में ढहाए गए 40 से ज्यादा अवैध शेड
CG : बिलासपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शनिचरी रपटा क्षेत्र में ढहाए गए 40 से ज्यादा अवैध शेड
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
फिट इंडिया पहल के तहत गरियाबंद पुलिस ने लगाई 10 किमी की दौड़, विजेता जवान हुए सम्मानित
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?