Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तीन दिनों में बढ़े नौ लाख से ज्यादा मामले, अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

तीन दिनों में बढ़े नौ लाख से ज्यादा मामले, अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

GrandNews
Last updated: 2021/04/23 at 9:53 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। कोरोना महामारी दिन प्रति दिन गंभीर होती जा रही है। बड़ी संख्या में नए मरीज तो सामने आ ही रहे हैं, मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अगर हम पिछले तीन दिनों का ही आंकड़ा देखें तो इस दौरान नौ लाख से ज्यादा नए मामले बढ़ गए हैं और छह हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। सक्रिय मामले भी बढ़कर 24 लाख को पार कर गए हैं। इस गंभीर हालात से फिलहाल राहत मिलने के भी कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।

- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 3,32,730 नए मामले सामने आए हैं और 2,263 लोगों की मौत हुई है। वहीं, वल्र्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को 3,15,802 नए केस मिले थे और 2,102 लोगों की जान गई थी, जबकि बुधवार को 2,94,290 नए मामले पाए गए थे और 2,020 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह इन दिनों में ही 9.40 लाख नए मरीज बढ़ गए और 6,385 लोगों की जान चली गई।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 62 लाख 63 हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें से एक करोड़ 36 लाख 48 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हो चुके हैं और 1,86,920 लोगों की जान जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर में लगातार गिरावट आ रही है और अभी यह 83.92 फीसद है। मरने वालों की संख्या जरूर ज्यादा आ रही है, लेकिन संक्रमितों की तुलना में मृत्युदर लगातार कम हो रही है। वर्तमान में मृत्युदर 1.15 फीसद है। नए मामलों में हो रही वृद्धि के चलते सक्रिय मामले भी बढ़ रहे हैं। मौजूदा समय में सक्रिय मामले 24,28,616 हैं, जो कुल संक्रमितों का 14.93 फीसद है।

- Advertisement -

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए गुरुवार को देश भर में रिकॉर्ड 17,40,550 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 27 करोड़ 44 लाख 45 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है।

- Advertisement -

महाराष्ट्र में कोरोना का संकट जारी

महाराष्ट्र में कोरोना का संकट लगातार जारी है। महाराष्ट्र अभी भी देश में सबसे प्रभावित प्रदेश बना हुआ है। हर दिन हजारों नए केस सामने आ रहे हैं। इस बीच राज्य में ऑक्सीजन के संकट के साथ-साथ वैक्सीनेशन की भी दिक्कत हो रही है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 67,013 केस आए हैं। इश दौरान 568 लोगों की मौत हुई है। इस प्रकार राज्य में 6,99,858 एक्टिव केस है। वहीं मुंबई में शुक्रवार को करीब 54 वैक्सीनेशन सेंटर्स बंद रहेंगे, क्योंकि उनके पास वैक्सीन नहीं है। वहीं, मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 7221 नए केस सामने आए और 72 लोगों की मौत हो गई।

यूपी में कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे में 37238 नए केस आए, जो एक दिन में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। लखनऊ में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा मामले आए हैं। वहीं, कोरोना के चलते प्रदेश में 199 लोगों की मौत हुई। इस बीच कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर यूपी सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए सीएमओ के रेफरल लेटर की जरूरत नहीं होगी। कोरोना मरीजों को सीधे अस्पताल में भर्ती किया जा सकेगा। कोरोना के केस बढ़ने के बाद यूपी के अस्पतालों में मरीज को भर्ती करने के लिए सीएमओ का रेफरल लेटर अनिवार्य किया गया था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article केजरीवाल ने जारी किया पीएम की मीटिंग का वीडियो, भाजपा नेता बोले- राजनीति कर रहे दिल्ली के सीएम
Next Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज मिले 15,804 नए कोरोना मरीज़, मौत भी 200 से कम, इन ज़िलों को सतर्क रहने की जरूरत CORONA BREAKING : प्रदेश में टूटे सारे रिकॉर्ड 219 की मौत, 17397 मिले नए मरीज़
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

South Movies: “अगर आप एक बार नयनतारा को इन फिल्मों में देख लेंगे… तो यकीन मानिए, आपकी जिंदगी में बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों की कोई कमी नहीं होगी!
bollywood Exclusive Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन रोचक खबरें वायरल वीडियो June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत में लगाएं गए छायादार और फलदार पौधे
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME : दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पार कर दी कार और एक्टिवा
CG CRIME : दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पार कर दी कार और एक्टिवा
कांकेर क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
मैनपुर। CG : आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वी वाहिनी के०रि०पु०बल के एफ/ समवाय कुल्हाडीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। तथा सभी जवानो ने पर्यावरण संरक्षण की कसम खाई है। विदित रहे कि कुल्हाडीघाट एक अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र है तथा यहाँ लगातार कुछ ना कुछ नक्सल गतिविधियाँ होती रहती है। तथा समवाय का इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में अहम योगदान जारी है । वाहिनी समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे-सिविक एक्सन प्लान, मुफ्त चिकित्सा शिविर तथा रोजगार मार्गदर्शन शिविर लगाकर लोगो को मुख्याधारा में जोडने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही वाहिनी के सभी कार्मिको ने पर्यावरण संरक्षण का भी बीडा उठाया है तथा शपथ ली है कि वे आजीवन पर्यावरण उत्थान के लिए निरंतर हर संभव प्रयास करते रहेगे इस दौरान एफ/65 समवाय के सहा0 समादेष्टा सुधीर कुमार निरीक्षक लवकुश कुमार पाण्डेय तथा समवाय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
CG : देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की भी खाई कसम
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?