Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : राजधानी में LOCK DOWN… से पहले सीसी अध्यक्ष ने… CM बघेल को लिखा यह जरुरी पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona Casesछत्तीसगढ़रायपुर

BIG NEWS : राजधानी में LOCK DOWN… से पहले सीसी अध्यक्ष ने… CM बघेल को लिखा यह जरुरी पत्र

Desk
Last updated: 2021/04/24 at 2:35 PM
Desk
Share
4 Min Read
चेम्बर ऑफ कामर्स ने मुख्यमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
चेम्बर ऑफ कामर्स ने मुख्यमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
SHARE

ग्रैंड न्यूज, रायपुर। केन्द्र के सुझाव के बाद अब राज्य सरकार लाॅकडाउन को 5 मई तक बढाने का विचार कर रही है। सीएम भूपेश बघेल ने यह फैसला कलेक्टरों पर छोड़ दिया है। कोरोना संक्रमितों और मौतों की बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि लाॅकडाउन-3 लगाया जाएगा। पर इस बीच चेम्बर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को पत्र लिखा है।

प्रेषित पत्र में इन बातों का उल्लेख

‘आदरणीय मुख्यमंत्री जी उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते सक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा व्यापारी वर्ग के साथ-साथ आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में सम्पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। जो कि उस समय आवश्यक था. चेम्बर के साथ-साथ व्यापारीवर्ग ने भी राज्य सरकार के इस निर्णय की सराहना की है और शासन का पूरा सहयोग किया। विदित हो कि प्रदेश में पिछले दो चरणों को मिलाकर 17 दिनों में लॉकडाडन है। जिससे कि राज्य की आर्थिक गतिविधियां रूकी हुई है।
व्यापारी वर्ग को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम नागरिक भी परेशान है। छोटे व्यापार मजदूर वर्ग तथा मध्यमवर्गीय परिवारों को इस समय कठिनाई के दौर से गुजरना पड़ रहा है और साथ ही साथ आवश्य की सप्लाई चैन की स्थिती थी बिगढ़ते जा रही है और आवश्यक वस्तुओ की सप्लाई नहीं हो पा रही है। लॉकडाउन होने के कारण व्यापारी वर्ग को घर का खर्च, दुकान का किराया, घर एवं दुकान का बिजली बिल, दुकान के का वेतन, बैंक का ब्याज, दुकान का ईएमआई, बच्चों के स्कूल का फीस, जीएसटी एवं अन्य टैक्स का भगतान, का खर्च एवं अन्य फुटकर खर्च के लिए पैसे की आवश्यकता होती हैं। चूंकि अभी पूर्णतः लॉकडाउन है, जिसके कारण आवक नहीं हो रहा है, जबकि ये खर्च अति आवश्यक है।

चिट्ठी में कहा गया है कि व्यापारी वर्ग अभी भी कोरोना के पहले लहर से हए नुकसान से अभी तक नहीं उबर पाया है और ऐसे में उसे दूसरे लहर से भी नुकसान हो रहा है। होटल और रेस्टोरेंट व्ययसाय वालों का तो पूरी तरह से व्यापार बंद है, ऐसे में उन्हे कम से कम टेकअवे के साथ व्ययसाय आरंभ करने दिया जाना चाहिए. इस तरह सभी व्यापार एवं व्ययसाय को देखते हुए लॉकडाउन को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए।

पूर्ण लॉकडाउन को आगे ना बढ़ाते हुए सभी व्यापार एवं व्ययसाय को सीमित समय के लिये किया जाना चाहिए। ताकि व्यापारी वर्ग के साथ-साथ आम लोगों को भी इसका लाभ मिल सके। लॉकडाउन के चलते सभी वर्ग बहुत सी परेशानियों का सामना कर रहे। ऐसे में पूर्ण लॉकडाउन को और आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। आपके द्वारा सभी व्यापारी एवं आम लोगों के लिए जो भी नियम बनाये जायेगें, उसका व्यापारी वर्ग एवं आम नागरिक कठोरता से पालन करेगा।
ऐसे में आपसे अनुरोध है कि लॉकडाउन के निर्णय पर पूर्नविचार करते हुए सारे व्यापार को दोपहर 3 बजे तक व्यापार करने की अनुमति दी जावे। जिस महामारी नियंत्रण के साथ साथ आर्थिक गतिविधियां भी समानांतर रूप से चलती रहें और साथ ही आम नागरिकों भी राहत मिले। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई वाले व्यापार एवं व्ययसाय को अनलॉक के प्रथम 2 दिन तक पूरे दिन तक व्यापार का दिया जाये ताकि जो सप्लाई चैन प्रभावित हुआ है वह सामान्य हो सके। जिसके बाद तीसरे दिन से अन्य व्यापार एवं व्ययसाय की तरह सभी को 3 बजे तक व्यापार करने दिया जाये।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सिक्योरिटी गार्ड से लूट, दो बाइक सवार ने राजधानी के इस इलाके में दिया घटना को अंजाम…
Next Article छत्तीसगढ़ : कोरोना का डर इस कदर… रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक ने की आत्महत्या… फंदे पर लटकी मिली लाश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mahasamund : आरंग के श्रेयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
Mahasamund : आरंग के श्रेयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: शिवरीनारायण में महानदी के बाबाघाट पर बाढ़ बचाव मॉकड्रील का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जारहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जा रहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद June 6, 2025
जिला अस्पताल की व्यवस्था पर अब हर दिन रहेगी अफसरों की नजर,गरियाबंद कलेक्टर ने की साप्ताहिक निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
Grand News June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?