Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तड़प की दास्तां : पति की जान बचाने के लिए मुह से सांस देती रही पत्नी… लेकिन…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
आगरा

तड़प की दास्तां : पति की जान बचाने के लिए मुह से सांस देती रही पत्नी… लेकिन…

Poonam Shukla
Last updated: 2021/04/26 at 4:05 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

आगरा । कोरोना वायरस की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें देश के कोने-कोने से आ रही है। ऑक्सीजन की कमी से हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे है। एक ऐसी ही खबर उत्तर प्रदेश से सामने आई है, जहां सांस लेने में तफलीफ से जूझ रहे पति को एक महिला मुंह के जरिए ऑक्सीजन देने की कोशिश कर रही है। इस महिला का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो को देख लोग भावुक हो उठे है। महिला का नाम रेणु सिंघल है। वो अपने बीमार पति को लेकर तीन-चार अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद ऑटो रिक्शा से एक सरकारी अस्पताल पहुंची, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।

पति को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

- Advertisement -
Ad image

पति की जान बचाने के लिए रेणु ने अपनी सांस भी मुंह के जरिए अपने पति को दी, मगर अफसोस वो उनकी जिंदगी बचाने में सफल न हो सकी। घटना 23 अप्रैल की है। आगरा के आवास विकास सेक्टर सात की रहने वाली रेणू सिंघल के पति रवि सिंघल की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। रेनू अपने परिजनों के साथ रवि को लेकर तुरंत अस्पताल भागीं। श्रीराम हॉस्पिटल, साकेत हॉस्पिटल और केजी नर्सिंग होम में अपने पति को भर्ती कराने की गुहार लगाई, लेकिन इन अस्पतालों में बेड खाली नहीं थे, इसलिए रवि को भर्ती नहीं किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

छूने से भी फैल जाने वाली इस बीमारी के दौर में, सांसों से सांस देने की हिम्मत करना पूरी तरह मूर्खता है, मगर मोहब्बत है, बेबसी है, तड़प है; अपनों को बचाने की आखिरी कोशिश है। ऐसे हालात में खुद के जान की परवाह कहाँ होती है।

READ MORE : BREAKING NEWS : भारत में कोरोना की जंग में… शामिल हुआ GOOGLE… निपटने 135 करोड़ की फंडिंग का ऐलान

इसके बाद वो अपने पति रवि सिंघल को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लेकर पहुंची। उसके पति को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उसे बचाने के लिए रेणू ने अपने मुंह से भी सांस देने की कोशिश की, लेकिन एसएनएमसी के डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। रेनू का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पति 47 साल के थे। आपको बता दें कि आगरा से ऐसी तमाम खबरे आ रही है, जिनमें कोरोना मरीज को अस्पताल में बेड ना मिलने पर उनकी जान जा रही है। हाल ही में एसएन मेडिकल कॉलेज में 70 साल के गोविंद प्रसास गर्ग को भर्ती नहीं किया गया। उन्हें बुखार आ रहा था। सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने कॉलेज के बाहर दम तोड़ दिया।

 

TAGGED: नही मिला अस्पताल में बेड, पति को मुह से सांस देने लगी पत्नी।, भटकती रही ऑटो में
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article APPEAL: राजधानी की मशहूर ब्यूटीशियन… मीनाक्षी टूटेजा ने लगवाया वैक्सीन… और की यह अपील
Next Article कोरोना ब्रेकिंग : अभिनेता की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, हुए अस्पताल में भर्ती…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?