Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोविड अस्पताल में महिला की मौत, अस्पताल में बंद हो गया था ऑक्सीजन का सप्लाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कोविड अस्पताल में महिला की मौत, अस्पताल में बंद हो गया था ऑक्सीजन का सप्लाई

GrandNews
Last updated: 2021/04/28 at 5:48 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

बिलासपुर। शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित कोविड अस्पताल में कल देर रात अचानक ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। बताया जा रहा है रात करीब 8.30 बजे कोविड अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का प्रेशर कम हो गया था। इससे गंभीर मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसकी जानकारी CMHO को दी गई। इसके बाद 19 मरीजों को किम्स में शिफ्ट कराया गया| लेकिन तब तक एक महिला मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों में से सात की हालत गंभीर हो चुकी थी। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर से सपोर्ट दिया गया। 12 अन्य मरीजों को भी आपूर्ति दी गई। सुबह तक 100 सिलेंडर खत्म हो चुके थे।

बिलासपुर के CMHO और प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया कि संभागीय कोविड अस्पताल में मंगलवार की रात ऑक्सीजन प्लांट का प्रेशर कम हो गया था। उसे रात में ही ठीक करा लिया गया था। जिन मरीजों की हालत गंभीर थी उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक महिला मरीज की मौत भी किम्स में हुई है। हालात अब ठीक हैं।

- Advertisement -
Ad image

बताया जा रहा है कि संभागीय कोविड अस्पताल की ऑक्सीजन सप्लाई की पाइप लाइन करीब 5 से 6 दिन पहले भी लीक हुई थी। इसकी जानकारी भी हॉस्पिटल प्रबंधन को थी, लेकिन लापरवाही इतनी थी कि किसी ने इसे ठीक कराना जरूरी ही नहीं समझा। अगर पहले ही सही करा लिया जाता तो ऐसे हालत नहीं बनते। अब इसे ठीक कराने का काम रात को ही शुरू किया गया।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Royal Enfield की नई 650cc क्रूजर मोटरसाइकिल का नाम हो सकता है Shotgun, नए नाम के रजिस्ट्रेशन को लेकर चर्चा में कंपनी
Next Article BIG NEWS : केंद्र का छत्तीसगढ़ के साथ ये कैसा व्यवहार ? जहाँ रोज मिल रहे हज़ारो मरीज़, लेकिन इंजेक्शन केवल गिनतियों के ? पढ़िए क्या है मामला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : सिरपुर में आयोजित होगा संत बाबा किशराम साहिब जी का वारसी महोत्सव, रायपुर से बस सेवा की सुविधा
CG NEWS : सिरपुर में आयोजित होगा संत बाबा किशराम साहिब जी का वारसी महोत्सव, रायपुर से बस सेवा की सुविधा
Grand News July 4, 2025
CG : छत्तीसगढ़ केवल "धान का कटोरा" नहीं, ऊर्जा और खनिज संपदा की भी रीढ़: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
CG : छत्तीसगढ़ केवल “धान का कटोरा” नहीं, ऊर्जा और खनिज संपदा की भी रीढ़: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
छत्तीसगढ़ July 4, 2025
Raipur : राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर दिए सफलता के मंत्र
Raipur : राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर दिए सफलता के मंत्र
छत्तीसगढ़ July 4, 2025
CG : कुकुरमुड़ा में निस्तारी तालाब की भूमि का गुपचुप पंजीयन, सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग
CG : कुकुरमुड़ा में निस्तारी तालाब की भूमि का गुपचुप पंजीयन, सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग
Khairagarh - chhuikhadan - gandai छत्तीसगढ़ July 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?