Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CORONA in INDIA : संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार… 24 घण्टे में 3.55 लाख नए केस… मौतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड… देखिये छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों के हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona CasesGrand Newsदेश

CORONA in INDIA : संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार… 24 घण्टे में 3.55 लाख नए केस… मौतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड… देखिये छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों के हाल

Poonam Shukla
Last updated: 2021/05/04 at 12:24 PM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
CORONA UPDATE : प्रदेश में घटने लगी कोरोना की रफ़्तार, आज मिले 305 नए मरीज, 5 की मौत, यहाँ से मिले सर्वाधिक 
CORONA UPDATE : प्रदेश में घटने लगी कोरोना की रफ़्तार, आज मिले 305 नए मरीज, 5 की मौत, यहाँ से मिले सर्वाधिक 
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो गया है। यानी अब तक यहां 2 करोड़ 2 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

- Advertisement -

अब पहली अच्छी खबर ये है कि पहली बार भारत में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग रिकवर हुए हैं। अब तक पूरी दुनिया में एक साथ इतने मरीज ठीक नहीं हुए हैं। दूसरी अच्छी खबर ये है कि सोमवार को लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 3 लाख 55 हजार 680 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 30 अप्रैल के बाद से मरीजों की नए संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है।

- Advertisement -

सोमवार को देश में 3436 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। ये लगातार 6वां दिन था जब 3 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। पूरे हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस हफ्ते मौतों की संख्या में 41% का इजाफा दर्ज हुआ है।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां सोमवार को 48,621 लोग संक्रमित पाए गए। 59,500 लोग रिकवर हुए और 567 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 47 लाख 71 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 40.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 70,851 लोगों की मौत हो गई है। 6.56 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां सोमवार को 29,052 लोग संक्रमित पाए गए। 38,687 लोग रिकवर हुए और 285 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 13.42 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10.43 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,447 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 85 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को 18,043 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,293 लोग ठीक हुए और 448 की मौत हो गई। अब तक 11 लाख 94 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 85 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,414 मरीजों की मौत हो चुकी है। 89,592 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़

यहां रविवार को 15,274 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 14,398 लोग ठीक हुए और 266 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7,71,701 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6,41,449 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,275 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,20,977 का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 931, राजनांदगांव 583, बालोद 442, बेमेतरा 303, कबीरधाम 435, रायपुर 1102, धमतरी 450, बलौदाबाजार 747, महासमुंद 702, गरियाबंद 303, बिलासपुर 1014, रायगढ़ 1182, कोरबा 1223, जांजगीर-चांपा 1251, मुंगेली 622, जीपीएम 313, सरगुजा 509, कोरिया 579, सूरजपुर 516, बलरामपुर 369, जशपुर 609, बस्तर 172, कोंडागांव 221, दंतेवाड़ा 71, सुकमा 26, कांकेर 520, नारायणपुर 32, बीजापुर 44, अन्य राज्य 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

5. गुजरात

राज्य में सोमवार को 12,820 लोग संक्रमित मिले। 11,999 लोग रिकवर हुए और 140 की मौत हो गई। अब तक 6,07,422 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4,52,275 ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,648 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,47,499 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

राज्य में सोमवार को 12,062 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13,408 लोग ठीक हुए और 93 की मौत हो गई। अब तक 6,00,430 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5,08,775 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,905 लोगों की मौत हो चुकी है। 85,750 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

TAGGED: #देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति, कोरोना अपडेट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : सराफा कारोबारी के ठिकाने पर RAID में, स्मगलिंग का सोना बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
Next Article पंगा गर्ल का ट्वीटर अकाउंट हुआ सस्पेंड…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं?" वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं? वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
Grand News Video June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ मुंगेली June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?