Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : पढ़िये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराशिफल

HOROSCOPE : पढ़िये आज का राशिफल

Desk
Last updated: 2021/05/06 at 9:22 AM
Desk
Share
5 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक : 06/05/2021

आज का राशिफल
आज का राशिफल

6 मई दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में गुरु के साथ हो रहा है। इन दोनों शुभ ग्रहों के संयोग से कर्क राशि वालों को लाभ मिलेगा। अन्य सभी राशियों पर ग्रहों का यह संयोग क्या असर डालेगा। किन-किन राशियों के लोग ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ पाएंगे। जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे….

मेष : अग्नि तत्‍व की राशि मेष वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है और इससे आपका नुकसान हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें। प्रभावशाली लोगों के साथ नए संबंध बनने से भाग्य चमकेगा। सामाजिक रूप से सम्मान मिलेगा।

- Advertisement -
Ad image

वृषभ : आज वृष राशि वालों का दिन थोड़ा कठिनाई से बीतेगा। आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोपभाजन बनना पड़ सकता है। शाम तक स्थिति में सुधार होगा।

- Advertisement -

मिथुन : आज का दिन आपको विशेष लाभ देने वाला नजर आ रहा है। दिन के पूर्वार्द्ध में छुटपुट लाभ हो सकता है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे और परिवार में भी सुख समृद्धि बनी रहेगी। इस बात का ध्‍यान रखें कि कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता।

- Advertisement -

कर्क : आज का दिन शुभ है और आप में ही काफी व्‍यस्‍त रहने वाले हैं। आज कुछ रुके कार्यों के बन जाने से मन में हर्ष होगा और तनाव आपसे कोसों दूर रहेगा। अगर कोई आपकी आलोचना कर रहा है तो उस ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी।

सिंह : आज शत्रुओं से बचने का प्रयास करें। ऑफिस में कोई बॉस से आपकी शिकायत कर सकता है। इस वक्‍त वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को ऑफिस के लोगों की राजनीति का शिकार बनना पड़ सकता है। आपको हर मामले में सावधान रहने की जरूरत है।

कन्या : आज ग्रहों की दशा आपके लिए अनुकूल मालुम हो रही है। कर्म करने वालों को तत्‍परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख प्राप्‍त होगा और परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। मगर सबसे जरूरी है इस बात का ध्‍यान रखना कि लोगों के बीच में सोशल डिस्‍टेंसिंग बनी रहे।

तुला : आज आपके मन में किसी बात को लेकर पहले से चल रही उलझन और बढ़ सकती है। पूरा दिन किसी प्रकार की उधेड़बुन में लगे रहेंगे। समस्याओं के समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। कहीं यात्रा का प्‍लान बनकर कैंसल हो सकता है।

वृश्चिक : आज आपका दिन किसी विशेष योजना की प्‍लानिंग करने में बीतेगा। यह बात घर परिवार या फिर ऑफिस से जुड़ी हो सकती है। अधिकारीवर्ग से अच्छी ट्यूनिंग आज रहने वाली है। लोग आपकी बात को तवज्‍जो देंगे और आपकी कार्ययोजना की सराहना होगा।

धनु : आज सितारे आपके साथ हैं और किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन अचानक से प्राप्‍त होने से पूरे परिवार में हर्ष होगा। आप सभी की मेहनत सफल होगी। आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के काम में कोताही न बरतें।

मकर : आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। वहीं दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्द्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय बढ़ सकता है।

कुंभ : आज ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। दिन के उत्तरार्ध में धन वृद्धि होने से मन में हर्ष होगा। वाहन, भूमि खरीदने और स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।

मीन : आज ग्रहों की दशा बता रही है कि आज पूरा दिन दूसरों के काम के लिए दौड़ने भागने में निकलेगा। वहीं संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में आपको आज काफी मशक्‍कत करनी पड़ सकती है। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बिलासपुर में सीएम भूपेश के निर्देश पर शुरू हुआ राशन वितरण कार्य , निःशक्तजनों तक पहुँच रहा प्रशासन
Next Article कोविड-19 का वैक्सीन ही नहीं पर्याप्त, यदि आप कर रहे हैं यह गलती, Breaking News : छग में 18-44 वर्ष का टीकाकरण, फिलहाल स्थगित, पढ़िये क्या है वजह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?