Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चक्रवात ताउते पर गृहमंत्रालय अलर्ट, शाह ने की 3 राज्यों के CM से बात, हालात का लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

चक्रवात ताउते पर गृहमंत्रालय अलर्ट, शाह ने की 3 राज्यों के CM से बात, हालात का लिया जायजा

GrandNews
Last updated: 2021/05/18 at 6:14 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
गृहमंत्री शाह ने सीएम के सम्मान में गढ़े कसीदे
गृहमंत्री शाह ने सीएम के सम्मान में गढ़े कसीदे
SHARE

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को चक्रवात ताउते के मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से बात कर तीनों राज्यों में वस्तु स्थिति का जायजा लिया। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शाह ने फोन पर इन मुख्यमंत्रियों से बात की और चक्रवात ताउते से उत्पन्न स्थिति व मौजूदा चुनौतियों के मद्देनजर उन्हें सभी प्रकार की केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते के असर से बीते चौबीस घंटे में तीनों राज्यों सहित कुछ अन्य राज्यों के अनेक हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर जानमाल के नुकसान की भी खबरें हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

[Image: PunjabKesari]

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गुजरात के उनके समकक्ष विजय रुपाणी और राजस्थान के अशोक गहलोत से बात की। उन्होंने बताया कि राजस्थान में चक्रवात का कोई सीधा असर नहीं था लेकिन उसके कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ। मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते के कारण 230 मिलीमीटर बारिश हुई। एक मौसम विशेषज्ञ ने इसे दर्ज इतिहास में मई में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश होने का दावा किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र के अनुसार, सांताक्रूज वेधशाला ने मंगलवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 230.3 मिमी बारिश दर्ज की।

[Image: PunjabKesari]

 

इसके अलावा, कोलाबा वेधशाला ने इसी अवधि के दौरान 207.6 मिमी बारिश दर्ज की। गुजरात में चक्रवातीय तूफान ताउते के कारण हुई घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और राज्य के पश्चिमी तट पर इससे भारी तबाही मची है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि चक्रवात ताउते सोमवार की मध्यरात्रि में सौराष्ट्र क्षेत्र के दीव और ऊना के बीच गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है। यह गुजरात तट से अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान के रूप में गुजरा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ गया।

 

[Image: PunjabKesari]

 

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवाती तूफान के कमजोर पडऩे के बावजूद इससे भारी तबाही मची है। वहीं भावनगर, राजकोट, पाटण और वलसाड में एक-एक व्यक्ति की जान तूफान के दौरान हुए हादसों में गई। राजस्थान में मौसम केंद्र के अनुसार सबसे अधिक 50 मिली. बारिश भीलवाड़ा में दर्ज की गई। इसी तरह चित्तौडग़ढ़ में 25 मिमी. , डबोक में 20.6 मिमी., वनस्थली में 20 मिमी, सवाई माधोपुर में 16 मिमी , बूंदी में 14 व अजमेर में 11.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने ताउते के असर से मंगलवार को उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, डूंगरपुर, पाली और जालौर जिले में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : मुख्यमंत्री का एलान- कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मिलेगा 50-50 हजार, 2500 पेंशन और बिना राशन कार्ड राशन भी फ्री
Next Article शासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति, सीलिंग हटाने संबंधी निर्णय का स्वागत, मुखमंत्री भूपेश बघेल के प्रति फेडरेशन ने जताया आभार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?