Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब कोविड-19 से ठीक होने के तीन महीनों बाद लगेगी वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय को NEGVAC की सिफारिश मंजूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अब कोविड-19 से ठीक होने के तीन महीनों बाद लगेगी वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय को NEGVAC की सिफारिश मंजूर

GrandNews
Last updated: 2021/05/19 at 8:36 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने COVID-19 टीकाकरण पर नई सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। NEGVAC (नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19) द्वारा की गई नई सिफारिशों के अनुसार, कोरोना वायरस से क्लिनिकल रिकवरी के बाद टीकाकरण को तीन महीने के लिए टाल दिया जाए। अब इन सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। इसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले सभी लोगों को वैक्सीन तीन महीनों के बाद ही लग सकेगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘COVID-19 के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की नई सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया है और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित कर दिया गया है। नई सिफारिशों के अनुसार, कोविड से रिकवर होने के 3 महीने बाद तक वैक्सीनेशन नहीं कराने की सलाह दी गई है।’

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके अलावा बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को टीके की पहली खुराक मिल गई है और उसके बाद वह COVID पॉजिटिव आता है तो इस स्थिति में भी दूसरी खुराक को बीमारी से ठीक होने के बाद यानी तीन महीने के लिए टाल दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ‘अस्पताल में भर्ती या आईसीयू देखभाल की आवश्यकता वाले किसी भी अन्य गंभीर बीमारी वाले व्यक्तियों को भी टीका प्राप्त करने से पहले 4-8 सप्ताह तक प्रतीक्षा करनी होगी।’

पैनल ने सभी स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए टीकाकरण की भी सिफारिश की है। वहीं, कहा गया कि टीकाकरण से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) द्वारा टीका प्राप्तकर्ताओं की कोई जांच नहीं की जाएगी। इसके अलावा कहा गया कि कोई व्यक्ति वैक्सीन प्राप्त करने के 14 दिनों के बाद रक्तदान कर सकता है।

बीते दिन मंगलवार को सरकारी पैनल ने सिफारिश की थी कि जो लोग कोविड -19 से ठीक हो गए हैं, उन्हें संक्रमण से ठीक होने के नौ महीने के बाद कोविड का टीका लगवना चाहिए। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) ने यह सलाह दी थी। इससे पहले NTAGI ने पहले छह महीने के अंतर का सुझाव दिया था। बता दें कि इससे पहले पैनल ने कोविशील्ड की दो खुराक के बीच के अंतर को बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने की सिफारिश की थी, जिसे मंजूर कर आदेश दे दिए गए हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Big news grand news BIG BREAKING: पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज
Next Article छत्तीसगढ़ न्यूज़ : आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: अडानी पॉवर प्लांट में मजदूर की मौत,आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा नाम की कोई चीज़ नहीं
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 28, 2025
CG NEWS: रायगढ़ जिले की बिरहोर महिलाओं को मुख्यमंत्री ने सौंपी पक्के आवास की चॉबी
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 28, 2025
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में आयी तकनीकी खराबी
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में आयी तकनीकी खराबी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 28, 2025
BIG CRIME: हैवानियत की हदें पार! महिला से गैंगरेप के बाद शरीर में डाला हाथ, दरिंदगी के बाद दर्दनाक मौत
BIG CRIME: हैवानियत की हदें पार! महिला से गैंगरेप के बाद शरीर में डाला हाथ, दरिंदगी के बाद दर्दनाक मौत
Grand News क्राइम मध्य प्रदेश May 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?