रायपुर। लॉकडाऊन के दौरान झारखण्ड में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और नागरिकों को लेकर आज शाम झारखण्ड से 25 बसे रवाना होंगी। जिसमे लगभग 900 लोगो की घर वापसी होगी।
रायपुर जिले के प्रभारी कलेक्टर सौरभ कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि झारखंड के ऐसे मजदूर ,श्रमिक और नागरिक जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में फंसे हैं ,वे अपने वापसी के लिए स्थानीय जिला प्रशासन से तत्काल समन्वय कर सकते हैं ,जिससे उन्हें रायपुर सहित अन्य जिला मुख्यालय आ रही बसों के माध्यम से वापस झारखंड भेजा जा सके। रायपुर में ये बसें राधा स्वामी सत्संग व्यास , धरमपुरा में आएंगी।
रायपुर से झारखंड जाने को इक्षुक श्रमिक
लेबर इंस्पेक्टर सिया राम पटेल फोन नं – 75877 77720 से संपर्क कर सकते हैं।
Advertisements
Advertisements