Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Amarnath Yatra 2022 : दो साल बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जानिये कब से कब तक दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देशधर्म

Amarnath Yatra 2022 : दो साल बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जानिये कब से कब तक दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/03/27 at 12:59 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Amarnath Yatra 2022 : दो साल बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जानिये कब से कब तक दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु 
Amarnath Yatra 2022 : दो साल बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जानिये कब से कब तक दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु 
SHARE
Amarnath Yatra 2022 : दो साल बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जानिये कब से कब तक दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु 
 

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। पिछले दो सालों से बंद रही अमरनाथ यात्रा फिर शुरु (Amarnath Yatra resumes) हो रही है। यानी कोरोना महामारी की वजह से बाबा बर्फानी के दर्शन (Baba Barfani’s Darshan) से वंचित रहे श्रद्धालु इस साल उनके दर्शन कर सकते हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रविवार को यात्रा की तारीखों की ऐलान किया है। बोर्ड के मुताबिक इस साल 30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होगी, जो 43 दिनों तक चलेगी और परंपरा के अनुसार रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। लेकिन इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकॉल (corona protocol) का पालन करना होगा। इस यात्रा के लिए अगले महीने से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानिये अमरनाथ गुफा के बारे में

- Advertisement -

श्री अमरनाथ गुफा (Shri Amarnath Yatra) कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में है। बर्फ से लदी पहाड़ों की चोटी पर बनी एक गुफा में हर साल प्राकृतिक रूप से शिवलिंग बनता है, जिसके दर्शनों के लिए लाखों लोग वहां पहुंचते हैं। मान्यता है कि वहां भगवान शिव (Lord Shiva) ने माता पार्वती को अमर होने की रहस्यकथा सुनाई थी। 2020 से कोरोना महामारी के प्रकोप की वजह से ये यात्रा स्थगित कर दी गई थी। अब महामारी का असर कम होने की वजह से प्रशासन फिर से यात्रा की अनुमति प्रदान कर दी है। यह यात्रा श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय निवासियों के लिए भी काफी अहम है, क्योंकि इससे हजारों लोगों को रोजगार मिला है।

बहुत दुर्गम है अमरनाथ यात्रा

देश की सबसे दुर्गम धार्मिक यात्राओं में से एक श्री अमरनाथ यात्रा (Shri Amarnath Yatra) की चढ़ाई 2 रास्तों से की जाती है। एक रास्ता पहलगाम से होकर है, जबकि दूसरा रास्ता बालटाल के जरिए है। इस यात्रा पर केवल वही लोग जा सकते हैं, जिनकी उम्र 16 से 65 साल के बीच हो। यात्रा करने के लिए बोर्ड का परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल करना पड़ता है। इस सर्टिफिकेट के बिना यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती। यह यात्रा हमेशा आतंकियों और अलगाववादियों निशाने पर रही है, इस वजह से यात्रा शुरू होने से पहले सेना और सुरक्षा बलों को भी काफी तैयारियां करनी पड़ती है।

TAGGED: # latest news, #National News, Amarnath Yatra 2022, BIG NEWS, Lord Shiva
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : गर्लफ्रेंड की शादी टूट जाये इसलिए बॉयफ्रेंड ने कर दी उसकी माँ की हत्या, सिर पर पत्थर मारकर ली जान, गिरफ्तार  CG CRIME NEWS : गर्लफ्रेंड की शादी टूट जाये इसलिए बॉयफ्रेंड ने कर दी उसकी माँ की हत्या, सिर पर पत्थर मारकर ली जान, गिरफ्तार 
Next Article  ACCIDENT NEWS : खाई में गिरी सगाई समाहरोह में जा रही बस, 8 की मौत, 45 घायल  ACCIDENT NEWS : खाई में गिरी सगाई समाहरोह में जा रही बस, 8 की मौत, 45 घायल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?