Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बस्तर के नए कलेक्टर चंदन कुमार ने पदभार ग्रहण किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर के नए कलेक्टर चंदन कुमार ने पदभार ग्रहण किया

GrandNews
Last updated: 2022/07/04 at 11:09 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

जगदलपुर, / बस्तर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर  चंदन कुमार ने आज पदभार ग्रहण किया।  चंदन कुमार 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। इन्होंने बस्तर जिले में पदभार ग्रहण करने के पूर्व कांकेर तथा सुकमा जिले में कलेक्टर, राजनांदगांव तथा कांकेर जिले में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बस्तर तथा कांकेर जिले में अनुविभागीय दण्डाधिकारी के उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है।

- Advertisement -

बस्तर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर चंदन कुमार ने आज जिले के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक में जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र की जनता को लाभान्वित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए ग्रामीण सचिवालयों में नियमित तौर पर मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहें तथा ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करें। ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना निर्माण संबंधी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों को आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए मिशन मोड में कार्य किया जाएगा।
कलेक्टर ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए तत्काल इनके स्त्रोतों को ढूंढकर नष्ट करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने दल बनाकर वार्ड में निरीक्षण कर रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में खाद-बीज तथा पेट्रोल पंपों में डीजल के उपलब्धता की जानकारी भी ली।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : महिला से दुष्कर्म के बाद की थी निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे दिया था घटना को अंजाम  CG CRIME NEWS : महिला से दुष्कर्म के बाद की थी निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे दिया था घटना को अंजाम 
Next Article CG BREAKING : सीएम बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल, नगर निगमों को दिए गए ले-आउट के अधिकार, नए मकान की प्लानिंग करने वालों को मिलेगी राहत CG BIG NEWS : सीएम बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल, नगर निगमों को दिए गए ले-आउट के अधिकार

Latest News

CG NEWS:राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस : आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का दिन, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति को समर्पित
Grand News छत्तीसगढ़ May 21, 2025
Malaysia Masters 2025 : मलेशिया मास्टर्स में प्रणय : श्रीकांत की दमदार शुरुआत, सिंधु पहले दौर में बाहर
Grand News May 21, 2025
CG NEWS:”सिंदूर यात्रा” केवल एक यात्रा नहीं, एक संदेश है कि, देश का हर एक नागरिक,देश की सेना के साथ है- अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ May 21, 2025
FIH Junior Women’s World Cup 2025 : FIH जूनियर महिला वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू, भारतीय जूनियर हॉकी टीम अर्जेंटीना के लिए रवाना
NATIONAL देश May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?