सुकमा। सुकमा में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। उसे होम क्वारेंटाइन किया गया था। कुल 15 ग्रामीणों को जिला प्रशासन ने क्वारेंटाइन किया था, जिसमें से एक की मौत होने के बाद हड़कंप मच गई है। बताया जा रहा है कि कोंटा से इन्हें स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में सुकमा रेफर किया गया था, जहां पर इन्हें क्वारेंटाइन किया गया था।
जानकारी के मुताबिक गगनपल्ली गांव में हुई मौत के बाद संदेह के चलते 15 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया था, जिसमें मृतक भी शामिल था। इसके बाद इन्हें कोंटा क्वारेंटाइन सेंटर से सुकमा रेफर कर दिया था। इस मामले में सीएमएचओ सुकमा का कहना है कि मृतक हाइपरटेंशन में था और उसका शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ गया था, जिसकी वजह से उसने दम तोड़ दिया।
Advertisements
Advertisements