बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत केरिपु 229/सी समवाय आवापल्ली और आवापल्ली जिला बल के जवान शनिवार सुबह सर्चिंग पर उसूर की ओर निकली थी।
उसूर-आवापल्ली मार्ग पर शिव मंदिर के पास जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईईडी डायरेक्शनल पाइप बम कमाण्ड सिस्टम से लगाया गया था, जो व्ही शेप में मार्ग के किनारे जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिये लगाया गया था।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बीडीएस टीम सतर्कता से आईईडी को निकालकर कर मौके पर ही विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया।
Advertisements
Advertisements