Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Breaking News : दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का पहला केस, LNJP में है भर्ती, देश में वायरस का चौथा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदिल्ली

Breaking News : दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का पहला केस, LNJP में है भर्ती, देश में वायरस का चौथा मामला

GrandNews
Last updated: 2022/07/24 at 1:08 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Breaking News : दिल्ली में मंकीपॉक्स (monkeypox) का पहला मामला सामने आया है। पश्चिमी दिल्ली का रहने वाला 32 साल का शख्स इस बीमारी से संक्रमित मिला है। उसमें 15 दिन से बुखार और मनकीपॉक्स के लक्षण थे। दो दिन पहले ही उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (Loknayak Jaiprakash Hospital)में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित ने कोई विदेश यात्रा (foreign travel)नहीं की है। इससे पहले देश में मंकीपॉक्स के तीन मामले सामने आ चुके हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इससे पहले शुक्रवार को मंकीपॉक्स के तीसरे मरीज की पुष्टि हुई थी। 35 साल का शख्स इस महीने की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात से केरल आया था। इसपर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा था कि मलप्पुरम का मूल निवासी छह जुलाई को केरल आया था। उसका मंजेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। मंत्री ने यह भी बताया था कि जो लोग मरीज के कॉन्टैक्ट में आए थे उनपर कड़ी नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ALSO READ : CRIME NEWS : खारून नदी में मिले अज्ञात मृत महिला के शव की हुई पहचान, पति के सामने नदी में कूद गई थी महिला

संक्रमण का संभव है इलाज

विशेषज्ञों के अनुसार, मंकीपॉक्स वायरस बहुत तेजी से म्यूटेट (रूप बदलना) होता है लेकिन इस संक्रमण का इलाज हो सकता है। इलाज लक्षणों के साथ बदलता रहता है। उन्होंने बताया कि संक्रमण की शुरुआत बुखार, सिरदर्द और फ्लू से होती है। जैसे ही संक्रमण तेज हो जाता है, शरीर पर लाल घाव दिखाई देने लगते हैं जिनमें चिकनपॉक्स जैसी खुजली होने लगती है। वायरस के इनक्यूबेशन की अवधि पांच से 21 दिनों तक होती है।

मंकीपॉक्स हेल्थ इमरजेंसी घोषित

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि 74 देशों में इसका प्रसार होना एक ‘असाधारण’ हालात हैं। मई के बाद से अब तक दुनियाभर में मंकीपॉक्स के 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने स्वास्थ्य संगठन की आपात समिति के सदस्यों के बीच आम सहमति नहीं बन पाने के बावजूद यह घोषणा की। उन्होंने कहा, हम एक ऐसे रोग का सामना कर रहे हैं, जो तेजी से दुनियाभर में फैल गई है। केरल में तीन मामले सामने आ चुके हैं।

TAGGED: monkeypox, monkeypox cases, monkeypox disease, monkeypox explained, monkeypox news, monkeypox outbreak, monkeypox outbreak 2022, monkeypox spread, monkeypox symptoms, monkeypox treatment, monkeypox uk, monkeypox vaccine, monkeypox virus, monkeypox virus news, monkeypox virus structure, monkeypox virus symptoms, monkeypox virus treatment, monkeypox virus vaccine, monkeypox who, uk monkeypox, what is monkeypox, what is monkeypox virus, who monkeypox, who on monkeypox
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article महिलाओं का विधिक सशक्तिकरण प्रशिक्षण सह मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ की रूपरेखा तय
Next Article नवनियुक्त पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे एवं संघर्ष में सहारा बने लखमा दादी से मनरेगा महासंघ ने किया सौजन्य मुलाकात

Latest News

CG NEWS : मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
Grand News May 9, 2025
Samoda News: सुशासन तिहार; नगर पंचायत समोदा में मिले 1376 आवेदन, हितग्राहियों को तत्काल मिला राशन कार्ड और ऋण पुस्तिका, अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर बोले- हर संभव समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
India – Pakistan War : कौन-कौन सा देश है भारत के साथ ? पाकिस्तान को किसका समर्थन !
Grand News NATIONAL देश May 9, 2025
Pradhan Mantri Bal Puraskar 2025 : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू, जानिए अंतिम तिथि से लेकर सबकुछ 
Grand News देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?