Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी जबरदस्त ठोकर, एक युवक की मौत, कटकर अलग हुआ हाथ 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादुर्घटना

CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी जबरदस्त ठोकर, एक युवक की मौत, कटकर अलग हुआ हाथ 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/05/13 at 9:18 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत, यूरिन करने उतरा था बस से नीचे
ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत, यूरिन करने उतरा था बस से नीचे
SHARE

ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत, यूरिन करने उतरा था बस से नीचे

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जांजगीर-चांपा। जिले में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे (ACCIDENT ) में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्तों की हालत गंभीर हैं। हादसा तेज रफ्तार वाहन की टक्कर के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। हादसे के बाद युवक सड़क पर पड़ा एक घंटे तक तड़पता रहा और दम तोड़ दिया। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, बलौदा क्षेत्र (Baloda area) के बछौद निवासी रितेश कुमार मरावी (22), रितिक कुमार मरावी (23) और सतीश बरेट (24) तीनों धुमाल पार्टी में काम करते हैं। तीनों एक शादी समारोह में धुमाल बजाने के बाद गुरुवार देर रात करीब 11 बजे करमंदी गांव जा रहे थे। अभी वे मौहार गांव के पास पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और भाग निकला।

 

कटकर अलग हुआ हाथ

टक्कर लगते ही तीनों बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरे। हादसे में सतीश बरेट का एक हाथ उसके शरीर से कटकर अलग हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि जब तक डायल-112 की टीम पहुंची करीब एक घंटा बीत चुका था। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने ज्यादा खून बह जाने के कारण सतीश को मृत घोषित कर दिया।

 

दो लोगों की हालत गंभीर

दूसरी ओर रितिक और रितेश की हालत गंभीर थी। उनका उपचार पहले जिला अस्पताल में ही चलता रहा, लेकिन सुबह दोनों की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया है। दोनों युवक हादसे को लेकर कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसका पता लगाया जा रहा है।

TAGGED: accident news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bilaspur News : पुलिस ने किया फरार आरोपी को खड्गपुर से गिरफ्तार
Next Article कृत्रिम हाथ लगने पर खुशी से चहक उठा बच्चा, सेल्फ़ी लेते बच्चे की तस्वीर देख इमोशनल हुई जनता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG CABINET BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर 
Grand News May 14, 2025
BIG NEWS :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना
BIG NEWS :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना
Grand News May 14, 2025
BIG NEWS : भारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर किया सुपुर्द
BIG NEWS : भारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर किया सुपुर्द
Grand News May 14, 2025
Chief Justice BR Gavai : जस्टिस बीआर गवई ने ली भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ
Chief Justice BR Gavai : जस्टिस बीआर गवई ने ली भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ
NATIONAL दिल्ली देश May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?