Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Monsoon Session 2022 : सिंहदेव के इस्तीफे पर सदन में भारी हंगामा, कल तक कार्यवाही स्थगित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़विधानसभा

CG Monsoon Session 2022 : सिंहदेव के इस्तीफे पर सदन में भारी हंगामा, कल तक कार्यवाही स्थगित

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/20 at 1:53 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG Monsoon Session 2022 : सिंहदेव के इस्तीफे पर सदन में भारी हंगामा, कल तक कार्यवाही स्थगित
CG Monsoon Session 2022 : सिंहदेव के इस्तीफे पर सदन में भारी हंगामा, कल तक कार्यवाही स्थगित
SHARE
CG Monsoon Session 2022 : सिंहदेव के इस्तीफे पर सदन में भारी हंगामा, कल तक कार्यवाही स्थगित
 

रायपुर। CG Monsoon Session 2022 छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज सदन में पंचायत मंत्री (Panchayat Minister) के इस्तीफे के पत्र का मुद्दा छाया रहा। पहले बीजेपी के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी लेकिन सदन की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई तो बीजेपी ने हंगामा जारी रखा और मुख्यमंत्री से पूरे मामले पर जवाब की मांग की। लेकिन इस पर मुख्यमंत्री की तरफ से जवाब नहीं आने पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। जिसे देखते हुए सदन की कार्यवाही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत (Speaker of the Assembly Dr. Charandas Mahant) ने कल तक के लिए स्थगित कर दी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज सदन में पंचायत मंत्री के इस्तीफे के पत्र का मुद्दा छाया रहा। विपक्ष ने शून्यकाल में इस पर चर्चा कराने की मांग की, जिस पर आसंदी ने जानना चाहा कि किस नियम के तहत इस पर चर्चा करना चाहते हैं? नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पर उनके मंत्री ने अविश्वास किया है, साजिश का आरोप लगाया है तो यह संवैधानिक संकट की स्थिति है। जब तब इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक सदन नहीं चलने देंगे। भाजपा सदस्यों ने कहा कि मंत्री मुख्यमंत्री को गोपनीय पत्र लिखें तो कोई मुद्दा नहीं है लेकिन मंत्री सिंहदेव ने जो आरोप लगाए हैं, वे सार्वजनिक हुए हैं तो यह गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

भाजपा सदस्यों की ओर से जारी सवालों की बौछार के बीच जनता कांग्रेस के सदस्य धर्मजीत सिंह ने टिप्पणी की कि छत्तीसगढ़ में हसदेव और सिंहदेव दोनों संकट में हैं। अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि जो भी टिप्पणी आपत्ति जनक होगी, वह विलोपित कर देंगे। सदन में इस मामले पर गर्मागर्म बहस के बीच कांग्रेस सदस्यों ने मोर्चा सम्हाला। प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री सिंहदेव सदन में नहीं हैं इसलिए मुख्यमंत्री को इस मामले में जवाब देना चाहिए। स्पीकर डॉ. महंत ने सदन को जानकारी दी कि मंत्री सिंहदेव की आवकाश सूचना प्राप्त हुई है। विपक्षी हंगामा बढ़ने पर सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

 

इसके बाद स्पीकर चरणदास महंत ने पुनः सदन की कार्यवाही शुरू कराना चाहा परन्तु विपक्ष का हंगामा लगातार जारी रहा, जिसे देखते हुए स्पीकर चरणदास महंत ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : परीक्षा में जांच के नाम पर उतरवाए गए लड़कियों के इनरवियर, एक छात्रा बोली- बालों से खुद को ढंकना पड़ा... मामले में पांच गिरफ्तार BIG NEWS : परीक्षा में जांच के नाम पर उतरवाए गए लड़कियों के इनरवियर, एक छात्रा बोली- बालों से खुद को ढंकना पड़ा… मामले में पांच गिरफ्तार
Next Article Sushmita Sen के सपोर्ट में उतरे महेश भट्ट, एक्स बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट को लेकर कही ये बात

Latest News

CG NEWS :“हैंड ग्लव्स के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :बिलासपुर रेलवे संभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का रायगढ़ रेलवे स्टेशन का किया दौरा, चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक और समय पर पूरा करने दिए निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
CG NEWS : पीएम आवास योजना काम में लापरवाही बरतने वाले दो आवास मित्रों पर बड़ा एक्शन, किए गये बर्खास्त
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
CG CRIME NEWS : नाबालिग लड़के ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली 40 वर्षीय व्यक्ति की जान, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?