Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh News : आस्था का अर्पण, मुख्यमंत्री ने माईं जी को ग्यारह किमी लंबी चुनरी अर्पित कर दंतेवाड़ा की बहनों का विश्व रिकार्ड में नाम दर्ज कराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : आस्था का अर्पण, मुख्यमंत्री ने माईं जी को ग्यारह किमी लंबी चुनरी अर्पित कर दंतेवाड़ा की बहनों का विश्व रिकार्ड में नाम दर्ज कराया

GrandNews
Last updated: 2022/05/24 at 8:47 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Chhattisgarh News : दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी का दर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें ग्यारह किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई और इस तरह से दंतेवाड़ा की डेनेक्स की बहनों का नाम विश्व रिकार्ड में दर्ज हो गया। इससे पहले नर्मदा मैया को मंदसौर में 8 किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई गई थी। डेनेक्स की 300 महिलाओं ने केवल 7 दिनों में अपने हुनर से यह कार्य कर लिया। जब मुख्यमंत्री अपने हाथों से चुनरी अर्पित करने पहुंचे तो पूरे दंतेवाड़ा शहर में उत्सव सा माहौल था। पूरा शहर इस सुंदर दृश्य को देखने उमड़ आया था। ग्यारह किमी लंबी इस चुनरी के साथ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नागरिकों के गहरे उत्साह की जो झलक मिल रही थी। वो अपने आप में अद्भुत है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मावली माता और भैरव जी के दर्शन भी किये। इस दौरान मंदिर परिसर में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की सुमधुर ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया था। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि डेनेक्स की महिलाओं ने जो चुनरी बनाई है उससे उनके हुनर को पूरे देश में जगह मिलेगी और इससे उनके काम की ख्याति दुनिया भर में फैलेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि हम प्रदेशवासी बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमें माईं दंतेश्वरी का निरंतर आशीर्वाद और उनकी छत्रछाया मिल रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -
TAGGED: Chief Minister has registered the name of the sisters of Dantewada in the world record by offering 11 km long chunari to Maiji., Dedication of faith
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : ग्लेजिंग यूनिट के माध्यम से हुनर निखारकर आर्थिक आय के लिए कुम्हारो को मिलेगा बड़ा अवसर
Next Article CG NEWS : दो बच्चों के बाप ने की आत्महत्या, शादीशुदा महिला से था प्रेम संबंध, उकसाने के आरोप में महिला गिरफ्तार CG NEWS : सरकारी कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, सड़ी-गली हालत में मिली लाश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS : सांसद बृजमोहन से मिले कैलाश विजयवर्गीय प्रहलाद सिंह पटेल, पिता को अर्पित की श्रद्धांजलि
Grand News May 29, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, प्रदेश के प्रमुख व्यापारी और उद्योगपति बने उपाध्यक्ष 
Grand News May 29, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा बीएससी नर्सिंग परीक्षा का आयोजन…..
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 29, 2025
CG NEWS : तिल्दा नेवरा – मंत्री टंक राम वर्मा ने फीता काटकर नव निर्मित नगरपालिका उपाध्यक्ष के कार्यालय का किया उद्घाटन  
छत्तीसगढ़ रायपुर May 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?